सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Received respect in other states but ignored in his own district

Chamba News: बाहरी राज्यों में तो मिला सम्मान अपने जिले में किया नजरअंदाज

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Received respect in other states but ignored in his own district
विज्ञापन
51 किताबें लिखने वाले जिले में लेखक टीसी सावन ने लगाया आरोप
Trending Videos

बोले- हाल ही में संपन्न हुए साहित्य उत्सव में नहीं मिला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हाल ही में आयोजित साहित्य उत्सव में बाहरी राज्यों में अपनी लेखनी का लोहा मनवा चुके स्थानीय लेखक टीसी सावन को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने जिला भाषा अधिकारी पर नजरअंदाज करने के आरोप लगाए हैं।
बुधवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वह अब तक 51 किताबें लिखकर प्रकाशित कर चुके हैं। ऐसा करने वाला जिले में शायद ही अन्य कोई लेखक होगा। बाहरी राज्यों में वह प्रतिष्ठित लेखक के अवार्ड हासिल कर चुके हैं। अपनी ही जन्म भूमि में उन्हें नजरअंदाज किया गया। यह उत्सव शुरू होने वाला था तो उन्होंने इसमें भाग लेने के लिए आवेदन किया था। उन्होंने अपनी किताबों की प्रदर्शनी लगाने के लिए स्टॉल भी मांगा। स्टॉल लगाने के लिए तो उन्हें अनुमति दे दी गई लेकिन उत्सव में अपनी रचनाएं और कविताएं सुनाने का मौका नहीं दिया गया जबकि बाहर से कई कवियों को इसमें आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि वह उज्जैन और बिहार में साहित्यकार के प्रतिष्ठित अवार्ड हासिल कर चुके हैं लेकिन अपने ही जिले में उन्हें दरकिनार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह अकेले ऐसे लेखक हैं जिन्होंने भ्रूण हत्या रोकने के लिए अंग्रेजी कविता लिखी जिसका शीर्षक शी था। इसे काफी सराहा गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी इस प्रकार की नजर अंदाजी की गहनता से जांच होनी चाहिए।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed