{"_id":"6a85e5a5f36ef0f02f05a2b8","slug":"relief-from-the-release-of-overtime-and-night-allowances-chamba-news-c-88-1-cmb1002-193660-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ओवरटाइम और रात्रि भत्ता जारी होने से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ओवरटाइम और रात्रि भत्ता जारी होने से मिली राहत
Wed, 19 Aug 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से भुगतान न होने से था रोष, उठाई थी मांग : मान सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। परिवहन निगम के चालकों और परिचालकों को लंबे समय से लंबित ओवरटाइम और रात्रि भत्ते के भुगतान से राहत मिली है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए छह माह का ओवरटाइम और रात्रि भत्ता जारी कर दिया है। लंबे समय से भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों में रोष था। उन्होंने मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। सरकार के इस कदम के बाद चालकों और परिचालकों को राहत मिली है।
प्रांतीय प्रधान मान सिंह ने कहा कि छह माह का ओवरटाइम और रात्रि भत्ता मिलने से कर्मचारियों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपने हक के भुगतान का इंतजार कर रहे थे। सरकार ने फिलहाल छह माह का लंबित ओवरटाइम और रात्रि भत्ता देकर कर्मचारियों की समस्या को दूर करने की दिशा में कदम उठाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों को भी जल्द पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि चालकों और परिचालकों की कई मांगें लंबे समय से सरकार के समक्ष उठाई जा रही हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार बाकी मांगों पर भी जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें राहत प्रदान करेगी। सरकार से आग्रह किया कि ओवरटाइम और रात्रि भत्ते के भुगतान के साथ-साथ कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
--