सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road embankment collapses, 25 passengers have a narrow escape

Chamba News: सड़क का डंगा धंसा, बाल-बाल बचीं 25 सवारियां

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Road embankment collapses, 25 passengers have a narrow escape
चंबा के पांगी में हवा में लटकी परिवहन निगम की बस को जेसीबी के सहारे निकालता चालक।
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। किलाड़ से कुठाहर-चलौली रूट पर 25 सवारियां लेकर जा रही एचआरटीसी बस चलौली गांव में बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। गांव के समीप पहुंचने पर अचानक सड़क का डंगा जमींदोज हो गया। इससे बस का टायर हवा में लटक गया। चालक ने समय की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत बस की सवारियों को नीचे उतारकर बस को वहीं पर खड़ा कर दिया। परिचालक समेत सवारियों ने बस के नीचे पत्थर लगाकर उसे सहारा देने का काम किया। ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है।
Trending Videos

पंचायत उपप्रधान कुष्ण नेगी ने बताया कि सड़क की हालत देखकर बड़े हादसे का भय रहता है। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग ने नियमों को ताक पर रखकर किस आधार पर इस मार्ग की एनओसी परिवहन निगम को प्रदान कर दी। गांव के बीचोबीच बनी सड़क अत्यंत संकरी है और वहां किसी प्रकार की सुरक्षा दीवार भी नहीं लगाई गई है। ऐसे में सोमवार शाम को करीब छह बजे 25 सवारियों को लेकर जा रही बस जब इस स्थान से गुजर रही थी, तो कुछ क्षणों के लिए यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। सड़क का डंगा धंसने की भनक लगते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सवारियों को बस से नीचे उतार दिया। यदि चालक से जरा सी चूक हो जाती, तो यह हादसा बेहद भयावह रूप ले सकता था। इससे न केवल बस सवार लोग बल्कि आसपास के रिहायशी मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। मंगलवार सुबह जेसीबी के जरिये बस को यहां से निकालकर वापस किलाड़ मुख्यालय के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि ठाकुर ने बताया कि मौके पर सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को भेजा गया। यह सड़क पुरानी है। सड़क के अंदर की ओर स्थानीय लोगों ने लकड़ी और पत्थर रखे हैं। इस कारण सड़क से टायर बाहर चला गया है। पत्थर-लकड़ी रखने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है। बताया कि सड़क की अंदर की ओर कटिंग होनी है लेकिन, लोग जमीन नहीं दे रहे हैं। एक बार फिर ग्रामीणों से कटिंग को लेकर जमीन की बात होगी। यदि वे नहीं मानते हैं तो सड़क के दूसरी ओर डंगा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed