सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road lost in ponds, crores floating in potholes

Chamba News: तालाबों में खो गई सड़क, गड्ढों में तैर रहे करोड़ों

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 29 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Road lost in ponds, crores floating in potholes
सिढ़कुंड-हरिपुर मार्ग पर गड्ढों पर भरा पानी। संवाद।
विज्ञापन
सिढ़कुंड-हरिपुर मार्ग पर नालियों का नामोनिशान नहीं, जगह-जगह बने गड्ढे
Trending Videos

वाहन गुजरने पर राहगीरों पर पड़ रहे पानी के छींटे, पीडब्ल्यूडी नहीं ले रहा सुध
वाहन चालक भी परेशान, बोले- बारिश होने पर बन जाता है सड़क पर तालाब
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर-सिढ़कुंड मार्ग पर बारिश की फुहार गिरी तो करोड़ों रुपये खर्च कर बनी सड़क का असली चेहरा सामने आ गया। चमक-दमक भरी सड़क की असली कहानी गड्ढों और पानी के तालाबों में छिपी थी। हर किलोमीटर पर बने गड्ढे बारिश के पानी से भरने के बाद वाहन चालकों और राहगीरों के लिए जोखिम बन गए हैं।
---
चंबा। हरिपुर-सिढ़कुंड सड़क पर बारिश के पानी की निकासी रामभरोसे छोड़ दी गई है। सड़क के किनारे निकासी नालियों को नामोनिशान नहीं है। सड़क पर पड़े गड्ढे वाहन चालकों की परीक्षा ले रहे हैं। बारिश होने पर हर किलोमीटर पर पानी के गड्ढे पानी से भर जाते हैं। इनके ऊपर से गुजरना वाहन चालकों से लेकर राहगीरों के लिए मुश्किल हो जाता है। इनसे वाहनों को क्षति पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है। लोक निर्माण विभाग भी इस सड़क की सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन : रविवार, समय : सुबह 10 बजे, स्थान : सिढ़कुंड-हरिपुर सड़क। वाहन चालक और राहगीर सड़क पर पानी के बीच आवाजाही कर रहे हैं। वाहन गुजरने पर पानी के छींटे राहगीरों पर गिर रहे हैं। नाली की निकासी जगह-जगह बंद पड़ी है। बारिश का सारा पानी सड़क पर जमा है। इससे सड़क पर तालाब बन गए हैं। समय 10:30 बजे लड्डी में सड़क के किनारे पानी के तालाब नजर आए। राहगीर उससे बचते हुए गुजर रहे हैं। चालक पानी से भरे गड्ढों से बचकर वाहन निकाल रहें जिससे उनके वाहन को नुकसान न पहुंने। वहां से गुजर रहे रमेश कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान अकसर यही मंजर रहता है। वर्ष पहले इस सड़क पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए गए लेकिन न तो निकासी नाली बनाई और न ही तारकोल डालते समय सड़क को समतल किया गया। 11 बजे भामुई के पास सड़क पर करीब दस मीटर लंबा तालाब नजर आया। इससे निकलना राहगीरों के लिए मुश्किल हो रहा था। सोभिया राम ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर जमा होने वाला पानी कई दिनों तक वहां रहता है। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा रहता है। इसलिए प्रशासन और विभाग को इस समस्या का निदान करने में गंभीरता दिखानी चाहिए।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क पर नाली की निकासी को शीघ्र दुरुस्त करवाया जाएगा। साथ ही गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क किया जाएगा।

--

सिढ़कुंड-हरिपुर मार्ग पर गड्ढों पर भरा पानी। संवाद।

सिढ़कुंड-हरिपुर मार्ग पर गड्ढों पर भरा पानी। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed