फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Saluting the heroes of Dalhousie for making the supreme sacrifice.

Chamba News: डलहौजी में सर्वोच्च बलिदान के लिए वीरों को नमन

Sun, 26 Jul 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Saluting the heroes of Dalhousie for making the supreme sacrifice.
चंबा के डलहौजी में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष पर वारों को श्रद्धांजली अर्पित करने के दौरान जवान
कारगिल विजय दिवस पर बलिदानियों को याद कर अर्पित किए श्रद्धासुमन
विज्ञापन

स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों से दी रणबांकुरों को श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। हिमोत्कर्ष साहित्य एवं जनकल्याण परिषद की डलहौजी शाखा और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डलहौजी कैंट स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कर्नल सुधीर धनखड़ मुख्य अतिथि रहे।
उनके साथ तहसीलदार रमेश चौहान, वायु सेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट आशीष शुक्ला, भारतीय थल सेना एवं वायु सेना के अधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी, हिमोत्कर्ष संस्था की महासचिव जगदीप कौर, बलदेव खोसला सहित संस्था के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि कारगिल विजय दिवस उन वीरों को नमन करने का दिन है जिन्होंने दुर्गम परिस्थितियों में भी अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि जब देशवासी सेना के बलिदानों को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते हैं तो इससे देश की रक्षा में जुटे जवानों का मनोबल और अधिक मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर देशप्रेम की भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--विजय रैली से गूंजा डलहौजी
कार्यक्रम से पूर्व हिमोत्कर्ष संस्था की महासचिव जगदीप कौर के नेतृत्व में डलहौजी बस अड्डे से शहीद स्मारक तक विजय रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, हिमोत्कर्ष संस्था के पदाधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष सतपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, ऋषभ घई सहित अन्य उपस्थित रहे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed