{"_id":"6a342774b651c740b401fb91","slug":"search-operation-resumes-in-gambhir-forest-flying-squad-is-combing-the-area-chamba-news-c-88-1-ssml1006-187131-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गंभीर जंगल में दोबारा से जांच शुरू फ्लाइंग स्कवायड खंगाल रही जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गंभीर जंगल में दोबारा से जांच शुरू फ्लाइंग स्कवायड खंगाल रही जंगल
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले हुई जांच में निकली कोई खामी तो बढ़ सकती है कर्मचारियों की दिक्कत
जंगल में कितने पेड़ अवैध कटे और कितने वैध सभी पहलुओं की हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कंधवारा पंचायत के गंभीर जंगल में अवैध कटान मामले की दोबारा से जांच शुरू हो गई है। पहले इस मामले में संबंधित वन मंडल के अधिकारी और कर्मचारी जांच कर रहे थे लेकिन अब धर्मशाला से फ्लाइंग स्क्वायड की टीम को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
वीरवार को टीम ने जंगल के भीतर जाकर कटे हुए पेड़ों के ठूंठों की जांच की। यह टीम अपनी जांच की रिपोर्ट चंबा में नहीं धर्मशाला में जमा करवाएगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर सरकार और विभाग आगामी कार्रवाई का निर्णय लेंगे। पहले जो टीम जांच कर रही थी, उन्होंने 275 हैंबर लगे पेड़ों के ठूंठ तलाश किए थे। अब फ्लाइंग स्क्वायड कितने ठूंठ निकालती है, इसके ऊपर सबकी निगाहें टिकी हैं।
यह टीम इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करने के लिए भेजी गई है। इस टीम की जो भी रिपोर्ट होगी, उसे मान्य किया जाएगा। पहले हुई जांच में यदि किसी प्रकार की खामी मिलती है तो उस जांच टीम पर भी गाज गिर सकती है। इसके साथ किसी प्रकार का अवैध कटान मिलने पर संबंधित वन बीट के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, पहली जांच में किसी प्रकार का अवैध कटान सामने नहीं आया था। ऐसे में अब फ्लाइंग स्क्वायड टीम की जांच पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
डीएफओ सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि अवैध कटान की शिकायत मिलते ही उन्होंने पहले ही जांच शुरू करवा दी थी। अब फ्लाइंग स्क्वायड इसकी जांच कर रही है। उन्हें पूरा विश्वास है कि जो जांच में पहले सामने आया है वही इसमें भी देखने को मिलेगा।
--