सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   TB patients will be searched in 397 villages in Chamba.

Chamba News: चंबा में 397 गांवों में तलाशे जाएंगे टीबी के मरीज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
TB patients will be searched in 397 villages in Chamba.
विज्ञापन
गांव की पूरी आबादी की होगी स्क्रीनिंग
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग की टीमें देंगी दस्तक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। टीबी मरीजों की अधिक संख्या वाले 397 गांवों में टीबी के छुपे हुए मरीजों को तलाशा जाएगा। गांव में रहने वाली पूरी आबादी की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए टीबी मुक्त भारत अभियान चरण-दो को शुरू किया गया है। इसमें आशा वर्कर और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गांव में जाकर पोर्टेबल एक्सरे से लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे। जिन लोगों में टीबी के संभावित लक्षण नजर आएंगे, उन्हें टीबी जांच करवाने का परामर्श दिया जाएगा। सरकार ने आकांक्षी जिले में अभियान के लिए इन गांवों का चयन किया है। विभाग की तरफ से टीबी मरीजों का जो रिकॉर्ड भेजा गया था, उसके आधार पर ये गांव चिह्नित किए गए हैं। यहां टीबी मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। मंगलवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने रैली के जरिये लोगों को टीबी रोग की रोकथाम के बारे में जागरूक किया।

उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान चरण 2.0 के अंतर्गत टीबी मरीजों की अधिक संख्या वाले गांवों की पहचान की गई है। नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने टीबी मुक्त चंबा का गीत पेश किया। इस मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में रितिका और अक्षिता ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। अपराजिता और प्रिया ने दूसरा, जबकि सुहानी और चंद्रेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि टीबी के प्रति भ्रम और भ्रांतियां दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने टीबी मुक्त पंचायत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed