{"_id":"69bc2f319e0dd62f2d0e0357","slug":"teacher-reprimanded-for-being-active-on-social-media-chamba-news-c-88-1-ssml1004-177814-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सोशल मीडिया में सक्रियता पर शिक्षक को लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सोशल मीडिया में सक्रियता पर शिक्षक को लगी फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल पांगी का मामला, एसडीएम ने कार्यालय में बुलाकर दी सख्त हिदायत
हरकतों से बाज नहीं आने पर निलंबित करने जैसी कार्रवाई की भी दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। सुक्खू सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर नई और सख्त गाइडलाइंस जारी करने के बाद इन नियमों की धमक जमीन पर दिखने लगी है।
जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक सरकारी शिक्षक को सोशल मीडिया पर अति सक्रियता के चलते प्रशासन की कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा। मामला पांगी उपमंडल की एक राजकीय माध्यमिक पाठशाला का है। यहां तैनात शिक्षक सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने के लिए चर्चा में रहते हैं। आरोप है कि उक्त शिक्षक स्कूल के कार्य दिवसों में बच्चों को पढ़ाने के बजाय पांगी में चल रहे जुकारू उत्सव और विभिन्न मेलों में जाकर ब्लॉगिंग कर रहे थे। शिक्षक की ओर से सोशल मीडिया पर निजी टैक्सी चालकों का प्रमोशन भी किया जा रहा था जो सरकारी सेवा नियमों का सीधा उल्लंघन है। अब शिक्षक को ड्यूटी के समय स्कूल में कंटेंट बनाना और उसे अपलोड करना अब उनके लिए मुसीबत बन गया है। एसडीएम अमनदीप सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक को जिला मुख्यालय किलाड़ में तलब किया। प्रशासन ने उन्हें दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और स्कूल की मर्यादा का उल्लंघन किया तो उन्हें निलंबित करने जैसी कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
उधर, एसडीएम अमनदीप सिंह ने बताया कि उक्त शिक्षक को सरकार की नई गाइडलाइंस के तहत चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षण संस्थानों में अनुशासन सर्वोपरि है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। यदि भविष्य में उक्त शिक्षक के खिलाफ दोबारा सोशल मीडिया से जुड़ी या ड्यूटी से गायब रहने की शिकायत मिलती है तो विभाग की ओर से उनके खिलाफ विभागीय जांच और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
--
Trending Videos