{"_id":"69bed293f4bf2579720538d3","slug":"the-bus-did-not-go-on-the-banikhet-to-rangad-route-chamba-news-c-88-1-cmb1014-177962-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बनीखेत से रंगड़ रूट पर नहीं गई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बनीखेत से रंगड़ रूट पर नहीं गई बस
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत से रंगड़ जाने वाली परिवहन निगम की बस शनिवार को निर्धारित रूट पर नहीं चली। इससे बडेरु, ढलोग, बगढ़ार, खिरडी, धार, और रंगड़ जाने वाले यात्रियों को पैदल ही सफर तय करना पड़ा।
राहगीरों में विजेंद्र, रवि, अर्जुन कुमार, मनोज कुमार, रमेश सिंह, मदन, सोमराज, नवीन और बिट्टू ने कहा कि सोमवार को भी यह बस रूट पर नहीं गई थी। शनिवार को भी बस रूट पर नहीं गई। रविवार को तो बस अपने रूट पर चलती ही नहीं है। लोगों ने कहा कि परिवहन निगम की खराब बस ढलोग के पास जनवरी से खड़ी है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे में इस रूट पर चलने वाली बस का ना आना सबके लिए मुसीबत खड़ी करता है। लोगों ने निगम के डीडीएम से मांग की है कि खराब बसों को ठीक करवाया जाए। उधर, निगम के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। संवाद
Trending Videos