सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The gas tanker could not reach the Telka area, people are worried.

Chamba News: तेलका क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाई गैस की गाड़ी, लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
The gas tanker could not reach the Telka area, people are worried.
विज्ञापन
तेलका क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाई गैस की गाड़ी, लोग परेशान
Trending Videos

संवादद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। ईरान-इस्राइल संघर्ष और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिलने लगा है।
तेलका क्षेत्र में लगातार दूसरे सप्ताह गैस आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को रूटीन के अनुसार घरेलू गैस सलूणी की गाड़ी तेलका के लिए रवाना हुई लेकिन बिंदोखी नामक स्थान से ही लौटना पड़ा। गाड़ी के न पहुंचने से लोग सुबह से शाम तक इंतजार करते रहे। सिलिंडर न मिलने पर उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ा। इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी गैस की गाड़ी नहीं पहुंची थी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कुछ लोग अपने गैस सिलेंडर खुद ही आधे रास्ते तक ले जाकर गाड़ी में डालने के लिए मजबूर हो गए। जिनके पास वाहन की सुविधा नहीं थी, वे पूरे दिन गाड़ी का इंतजार करते रहे। तेलका के क्वार्टर और स्कूलों में भी गैस सिलेंडर खत्म हो चुके हैं जिससे कर्मचारियों और छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों राजिंद्र, कर्म सिंह, संजीव कुमार, रमेश कुमार, ओम प्रकाश, जोगिंदर कुमार, शाम दीन, दर्शन, पवन कुमार, रविंद्र, कुलदीप और राजेश ने कहा कि सुबह से डिलीवरी एप नंबर भी नहीं मिल रहा था। कई लोगों ने एजेंसी से संपर्क कर मुश्किल से नंबर प्राप्त किया। गाड़ी फिर भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी लोगों को डलहौजी गैस एजेंसी की गाड़ी का इंतजार रहा लेकिन वह भी नहीं आई। । ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी प्रकार गैस आपूर्ति बाधित रही तो उन्हें भूखे रहने की नौबत आ सकती है। क्योंकि, क्वार्टरों में गैस के अलावा खाना बनाने की कोई अन्य सुविधा उपलब्ध नहीं है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उचित निर्णय लेकर गैस आपूर्ति को सुचारु बनाया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed