{"_id":"6a7f3121e2182bec570b4194","slug":"the-mind-still-refuses-to-accept-that-tragedy-has-befallen-the-child-chamba-news-c-88-1-ssml1007-193278-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मन अभी भी मानने के लिए तैयार नहीं, बच्चे के साथ हो गई अनहोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मन अभी भी मानने के लिए तैयार नहीं, बच्चे के साथ हो गई अनहोनी
Fri, 14 Aug 2026 08:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन अभी भी मानने के लिए तैयार नहीं, बच्चे के साथ हो गई अनहोनी
बच्चे को रावी में फेंकने के मामले में मां बोलीं- सेहत में सुधार होती ही आएंगी चंबा
बोलीं- इतना बड़ा विवाद तो नहीं था कि आरोपी पति बच्चे को ही नदी में फेंक दे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। छह वर्षीय बच्चे को रावी नदी में फेंकने से जुड़े मामले में आरोपी की पत्नी ने घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठाए हैं। फफक-फफक कर रोते हुए महिला ने कहा कि पति-पत्नी के बीच इतना बड़ा विवाद नहीं हुआ था जिससे वह बच्चे के साथ इतना बड़ा कदम उठा ले। महिला ने कहा कि उनका मन अब भी मानने को तैयार नहीं है कि उनके बच्चे के साथ कुछ अनहोनी हो गई है। उन्हें उम्मीद है कि बेटा अभी सुरक्षित है। तबीयत खराब होने के कारण वह चंबा नहीं पहुंच रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार होते ही वह पुलिस के समक्ष पेश होकर जांच में पूरा सहयोग करेंगी। मामले से जुड़ी जो भी जानकारी उसके पास है, वह पुलिस को बताएंगी।
उन्होंने बताया कि 10 अगस्त की शाम को उनकी पति से फोन पर बात हुई थी। पति ने ऐसी कोई बात नहीं कही जिससे किसी अनहोनी का अंदेशा होता। पति ने बुधवार को आने की बात कही थी। उन्हें दुनेरा पहुंचने के लिए कहा था और कहा था कि वह भी चंबा से बेटे को लेकर पहुंच जाएगा।
उस दिन पति-पत्नी के बीच कोई ऐसा बड़ा विवाद नहीं हुआ था जिससे अंदेशा होता कि वह बच्चे को लेकर इतना बड़ा कदम उठा सकता है। रात को जब उन्होंने बेटे से बात करवाने के लिए कहा तो पति ने बात करवाने में आनाकानी की। उस समय यह व्यवहार अजीब जरूर लगा लेकिन इसे किसी गंभीर घटना से नहीं जोड़ा। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर परिस्थितियां किस तरह यहां तक पहुंच गईं। बच्चे को लेकर उनकी चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन
उसने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह फिलहाल पुलिस के सामने बयान दर्ज करवाने की स्थिति में नहीं हैं। तबीयत ठीक होते ही चंबा पहुंचकर जांच अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखेंगी। मामले की जांच में हरसंभव सहयोग करेंगी।
उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्चे की तलाश के साथ घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की जांच और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।