{"_id":"6a85e5763a6e2d39280797f6","slug":"the-school-bell-rings-and-exams-are-just-around-the-corner-chamba-news-c-88-1-ssml1004-193666-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ... घंटी स्कूल की बजती है, इम्तिहान रास्ते लेते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ... घंटी स्कूल की बजती है, इम्तिहान रास्ते लेते हैं
Wed, 19 Aug 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में टूटी पगडंडी, झाड़ियों ने ढकी राह से होकर होकर स्कूल पहुंचने को मजबूर बच्चे
देहरोग-टिकरीगढ़ पंचायतों के रास्ते में रहता है सांप, बिच्छु और जंगली जानवरों का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। स्कूल पहुंचने से पहले ही रोज एक इम्तिहान। देहरोग-टिकरीगढ़ में बरसात के दिनों में बच्चों की पढ़ाई की राह किताबों से नहीं, बल्कि टूटे रास्तों, कीचड़, खेतों और घनी झाड़ियों के बीच से होकर गुजरती है।
कहीं बारिश रास्ता बहा ले गई है तो कहीं झाड़ियों ने पगडंडी को निगल लिया है। इसी जोखिम भरी राह पर छोटे-छोटे कदम स्कूल की ओर बढ़ते हैं। अभिभावकों को चिंता रहती है कि कहीं झाड़ियों में छिपा सांप-बिच्छू या जंगली जानवर बच्चों की राह न रोक दे।
टिकरीगढ़ और देहरोग पंचायतों के गांव सालवीं, देहरोग, चचोट, भरनी, सिमरा, टुकरूंडा, टिकरी-देहरोग को जोड़ने वाले पैदल रास्तों की हालत बरसात के मौसम में बदहाल हो गई है। रास्तों के किनारे उगी झाड़ियां झुककर मार्ग पर आ गई हैं। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं, झाड़ियों में सांप-बिच्छू छिपे होने का खतरा भी बना हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिकरीगढ़ में देहरोग समेत आसपास की चार पंचायतों के बच्चे पढ़ने आते हैं। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से रास्तों की सफाई करवाने और झाड़ियों को हटाने की मांग की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उधर, पंचायत निरीक्षक पम्मी ठाकुर ने बताया कि पंचायत सचिव और प्रतिनिधियों को अवगत करवाकर जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
--
स्कूल के रास्ते की हालत काफी दयनीय है। गांव से जाने वाले रास्ते कई जगह पर बरसात में क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कई जगह ग्रामीणों के खेतों से होकर गुजरना पड़ता है। - डीनूराम, टिकरीगढ़
--
पंचायत स्तर पर रास्तों की मरम्मत करवाने के साथ झाड़ियों का कटान करवाया जाना चाहिए जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। - संजय कुमार, ग्रामीण
--
बरसात और सर्दियों के दिनों में जंगली जानवर क्षेत्र में विचरण करते नजर आ जाते हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए पंचायत स्तर पर प्रयास होने चाहिए। - यशपाल, टिकरीगढ़
--
स्कूली बच्चों समेत आम रास्ते को पंचायत स्तर के अलावा ग्रामीणों को भी साफ करना चाहिए। जहां रास्ते टूटे हैं, उन्हें पंचायत स्तर पर जल्द बनाने के प्रयास होने चाहिए। -नाजिर मोहम्मद, देहरोग