सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The shed has fallen for a month and a half, neither the driver nor the pedestrians are safe.

Chamba News: डेढ़ माह से गिरा डंगा, न चालक सुरक्षित न राहगीर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 04:51 AM IST
विज्ञापन
The shed has fallen for a month and a half, neither the driver nor the pedestrians are safe.
मंगला संपर्क मार्ग पर भरोड़ी के समीप गिरा डंगा दे रहा हादसे को न्योता। संवाद
विज्ञापन
मंगला पंचायत के ग्रामीणों की बढ़ीं दुश्वारियां, मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे सब्जियां
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। मंगला पंचायत के गांवों डोली, डडियारा, उखड़ मोहल्ला, भरोड़ी, देहरा मोहल्ला, हथेड़ी तक पहुंचना स्थानीय ग्रामीणों के लिए चुनौती बना हुआ है। भरोड़ी में डेढ़ माह से सड़क का डंगा गिरा हुआ है। इसकी वजह से यह समस्या पैदा हुई है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से किसानों को अपने खेतों में उगाई गई सब्जियों को सब्जी मंडी तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ग्रामीणों में रोष है कि कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि आगामी सप्ताह में क्षतिग्रस्त डंगे के स्थान पर नया डंगा नहीं लगाया गया तो मजबूरन वे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव करने से भी परहेज नहीं करेंगे।
मंगला पंचायत के तहत आने वाले परिक्षेत्र के ग्रामीण खेतीबाड़ी कर अपने परिवारों का भरण-पोषण करने के अलावा सब्जी मंडी में अपनी सब्जियां बेचते हैं। वर्तमान समय में उन्हें सब्जियों को बाजार तक पहुंचाना चिंता का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मंगला पंचायत समेत आसपास के तहत दर्जनों पंचायतों के बाशिंदों की सहूलियत के लिए मंगला से शहर तक रोप-वे बनाने की योजना थी लेकिन, आज तक यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। अब मंगला पंचायत के गांवों में पहुंचने के लिए बनाया गया संपर्क मार्ग मंगला भरोड़ी के पास डंगा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों राजीव कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, प्रमोद कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, कन्हैया राम, किशन चंद आदि ने बताया कि भरोड़ी में सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बावजूद इसके क्षतिग्रस्त डंगे के स्थान पर नया डंगा नहीं लग पाया है। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगाें, विद्यार्थियों समेत अन्य को भुगतना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द क्षतिग्रस्त डंगे के स्थान पर नया डंगा लगाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed