फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three sheep killed after being caught in a landslide at Jhajja Kothi.

Chamba News: झज्जाकोठी में भूस्खलन की चपेट में आने से तीन भेड़ों की मौत

Thu, 06 Aug 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 06 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Three sheep killed after being caught in a landslide at Jhajja Kothi.
नकरोड़ में पत्थर लगने से एक गाय की भी जान गई, टिन का शेड भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

तीसा, डलहौजी और चंबा में बढ़ा नुकसान, प्रभावितों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपमंडल चुराह के गांव झज्जाकोठी में पहाड़ी से भूस्खलन की चपेट में आने से तीन भेड़ों की मौत हो गई। यह घटना गत दिनों सामने आई। ये भेड़ें मान सिंह पुत्र दुर्गा सिंह गांव झज्जाकोठी की थीं।

गांव नकरोड़ में एक गाय की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। यह गाय प्रभावित अल्लाह बख्श पुत्र हसन दीन निवासी नकरोड़ की थी।
डलहौजी उपमंडल के गांव मलूण में भारी बारिश के चलते मुगे देवी पत्नी कर्म चंद का टिन का शेड क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में करीब 19 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह चंबा उपमंडल के गांव सानुई में भारी बारिश से जर्मो पुत्र पठाणू का कच्चा मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन ने इस नुकसान का आकलन करीब 80 हजार रुपये किया है। जिला प्रशासन के अनुसार सभी मामलों का राजस्व विभाग की ओर से आकलन कर लिया गया है। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि प्रभावितों को नुकसान के आधार पर उचित सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed