{"_id":"69bd7e7f3e658ba77206bbad","slug":"traders-were-unable-to-open-their-shops-after-crossing-the-nh-which-had-turned-into-a-pond-chamba-news-c-88-1-cmb1003-177867-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तालाब बने एनएच को पार कर दुकानें नहीं खोल पाए कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तालाब बने एनएच को पार कर दुकानें नहीं खोल पाए कारोबारी
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा में मुगला के पास एनएच पर जमा बारिश का पानी।संवाद
विज्ञापन
भारी बारिश के बीच तीन घंटे इंतजार करने के बाद लौटे घर, दिन भर बंद रखीं दुकानें
आरोप- एनएच पर ठीक नहीं है निकासी नालियों की हालत, दुकानों में घुस रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुगला बाजार के समीप भारी बारिश के बीच हालात ऐसे बन गए कि दुकानदार अपनी दुकानों तक भी नहीं पहुंच पाए। उन्हें दुकानें बंद रखकर घर लौटना पड़ा।
भारी बारिश के कारण सारा पानी नेशनल हाईवे पर बह रहा था। एनएच तालाब के रूप में बदल चुका था। बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। इस कारण दुकानदारों ने दुकानें खोलने के बजाय घर लौटना ही बेहतर समझा। दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि नेशनल हाईवे पर निकासी नालियों की हालत ठीक नहीं हैं। बारिश का पानी दुकानों में घुस रहा है।
पठानकोट-भरमौर एनएच पर मुगला बाजार में शुक्रवार सुबह 9 बजे भारी बारिश के बीच दुकानदार दुकानें खोलने के लिए पहुंचे तो एनएच की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। सड़क पर इतना पानी था कि इसे पार करना भी मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कहा कि निकासी नालियां ठीक नहीं होने के कारण सारा पानी सड़क पर बह रहा था। दुकानों तक पहुंचना भी मुश्किल था। एनएच का पानी दुकानों में घुस गया। इस कारण वे दिनभर दुकानें नहीं खोल पाए।
काफी इंतजार के बाद दुकानदारों ने घर लौटना ही बेहतर समझा। लगभग तीन घंटे बाद बिना दुकान खोले वे घर चले गए। करीब छह दुकानों के भीतर पानी घुसने से सामान को भी नुकसान पहुंचा है।
पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार के समीप निकासी नालियां सही नहीं हैं। बारिश का पानी दुकानों में घुस रहा है। पहले भी कई बार दुकानों में पानी घुस चुका है। बरसात के मौसम में और अधिक बारिश होने पर पानी दुकानों में घुस जाता है।
एनएच पर पानी इतना भर जाता है कि लोगों को भी आवाजाही में परेशानियां सामने आती हैं। करीब चार वर्ष से यह समस्या है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। इसका खामियाजा स्थानीय दुकानदारों को भुगतना पड़ता है। दुकानदारों को दुकानें बंद रखनी पड़ती हैं।
हाईवे मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। समस्या के समाधान के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। नेशनल हाईवे प्रबंधन सहित संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। पानी की निकासी को सही किया जाएगा।
Trending Videos