फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic remained stalled for four hours on the Pathankot-Bharmour highway.

Chamba News: पठानकोट-भरमौर हाईवे पर चार घंटे ठप रहा यातायात

Wed, 05 Aug 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Traffic remained stalled for four hours on the Pathankot-Bharmour highway.
बत्ती दी हट्टी के पास भूस्खलन होने के कारण थमी वाहनों की रफ्ताररेशान
विज्ञापन

अल सुबह तीन बजे के करीब हुआ भूस्खलन, सुबह सात बजे हुआ बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे बुधवार तड़के बत्ती दी हट्टी के समीप भूस्खलन के कारण करीब चार घंटे तक बाधित रहा।
अल सुबह करीब तीन बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे जिससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह सात बजे सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। इसके बाद दोनों ओर फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में पहाड़ों से लगातार भूस्खलन होने के कारण पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर सफर जोखिम भरा बना हुआ है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान यात्रा करते समय पूरी सतर्कता बरतें और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी रखें। साइट इंचार्ज साहिल ने बताया कि भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हुआ था। मशीनरी के जरिए मार्ग को बहाल किया गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed