फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two people accused of attacking a student on the college campus.

Chamba News: दो लोगों पर कॉलेज परिसर में छात्र पर हमला करने का आरोप

Sat, 01 Aug 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 01 Aug 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two people accused of attacking a student on the college campus.
तीसा कॉलेज में हुई मारपीट की घटना, छात्र की आंख और चेहरे पर आई चोटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। तीसा कॉलेज परिसर में शनिवार दोपहर एक छात्र के साथ हुई मारपीट की घटना ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस थाना तीसा ने एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष के छात्र दानिश मुगल निवासी ढांजू ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे दो बाहरी व्यक्ति कॉलेज परिसर में पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने बिना किसी उकसावे के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में छात्र के चेहरे और बाईं आंख पर गंभीर चोटें आईं। शिकायत में छात्र ने एक आरोपी की पहचान भराड़ा निवासी दलीप सिंह के रूप में की है जबकि दूसरे आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना के दौरान कॉलेज के छात्र यासीन, दाऊद और इरफान मौके पर मौजूद थे। अन्य छात्रों के साथ मिलकर दोनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल छात्र को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल तीसा भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed