सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Unless action is taken, there will be no work in Sanwal Panchayat.

Chamba News: जब तक कार्रवाई नहीं, तब तक सनवाल पंचायत में काम भी नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 25 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Unless action is taken, there will be no work in Sanwal Panchayat.
विज्ञापन
जिला परिषद कैडर कर्मचारी संघ की तीसा इकाई ने पकड़ी आंदोलन की राह
Trending Videos

बोले- कुछ प्रदर्शनकारियों ने पूरे स्टाफ के खिलाफ किया अभद्र भाषा का प्रयोग
बीडीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में जताई सनवाल पंचायत की स्थिति पर चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। जिला परिषद कैडर कर्मचारी संघ की तीसा इकाई ने सनवाल पंचायत में कार्य करने से इन्कार कर दिया है। मंगलवार को बीडीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में संघ ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आंदोलन की राह पकड़ ली है।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक कोई भी पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक सनवाल पंचायत में सेवाएं नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने रोष जताया कि सनवाल पंचायत के कुछ प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को तकनीकी सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों सहित पूरे स्टाफ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। ऐसे अपमानजनक माहौल में ड्यूटी करना नामुमकिन हो गया है।
संघ ने सनवाल पंचायत की स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि पहले तैनात रहे सचिवों को भी लोगों की ओर से जान से मारने की धमकियां दी जाती रही हैं। एक साल से अधिक समय से कोई भी स्थायी पंचायत सचिव टिक नहीं पाया है। कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान में केवल अतिरिक्त कार्यभार के सहारे काम चलाया जा रहा था। एक साल में तीन सचिवों की नियुक्ति हुई लेकिन दुर्व्यवहार के कारण सभी ने हाथ खड़े कर दिए। संघ ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा।

--
सरकारी कर्मचारी भी पाए गए संलिप्त
दिलचस्प बात यह है कि इस हंगामे में दो अन्य सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता भी पाई गई है। शिकायत में उल्लेख किया है कि आईटीआई तीसा और जल शक्ति विभाग में कार्यरत दो कर्मचारी भी इस भीड़ का हिस्सा थे। विभाग ने उनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
--

वीडियो से आरोपियों की पहचान कर दर्ज हो प्राथमिकी
बीडीओ और कर्मचारियों ने मांग की है कि कार्यालय के बाहर हुए हंगामे की निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके आधार पर दोषियों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जाए। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। बीडीओ ने मांग की है कि चुनाव सामग्री को सुरक्षा दी जाए। अब कोई भी सचिव या तकनीकी सहायक सनवाल पंचायत में काम करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है।

--
जब तक सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक कोई भी पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक सनवाल पंचायत में सेवाएं नहीं देगा। - राकेश शर्मा, अध्यक्ष, जिला परिषद कैडर कर्मचारी संघ तीसा
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed