सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water will be released from the Chamera-III Dam from June 19 to 21.

Chamba News: चमेरा-तृतीय बांध से 19 से 21 जून तक छोड़ा जाएगा पानी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:33 AM IST
विज्ञापन
Water will be released from the Chamera-III Dam from June 19 to 21.
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

नदी के किनारे न जाने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चमेरा-तृतीय पावर स्टेशन के बांध स्थल खड़ामुख स्थित जलाशय से 19 जून को रात्रि 11:30 बजे से 21 जून सुबह 4 बजे तक पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान रावी नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हो सकती है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस अवधि के दौरान नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें। साथ ही पशुपालकों को भी अपने पशुओं को नदी के किनारे न ले जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। एडीसी चंबा अमित मेहरा ने कहा है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी लोग आवश्यक सावधानी बरतें और नदी के समीप जाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed