फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wife suffers miscarriage after assault, FIR lodged against husband

Chamba News: मारपीट के बाद पत्नी का गर्भपात, पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 07 Aug 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 07 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Wife suffers miscarriage after assault, FIR lodged against husband
चुराह उपमंडल का मामला, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

आरोप, पति ने लात-मुक्कों से पीटा, कड़ी कार्रवाई करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। गर्भवती महिला के साथ कथित मारपीट के बाद गर्भपात होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चुराह उपमंडल की रहने वाली पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। उनके छह बच्चे हैं। वह करीब सात माह की गर्भवती थीं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ दिन से उनका पति लगातार उनके साथ मारपीट कर रहा था। शिकायत के अनुसार करीब पांच-छह दिन पहले जब वह घास लेकर घर लौट रही थीं, तब उनके पति ने उन्हें मायके जाने से रोकते हुए मुक्कों और लातों से बेरहमी से पीटा। मारपीट के बाद उन्हें अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर पुलिस थाना तीसा में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद उनका प्राथमिक उपचार तीसा अस्पताल में किया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान वीरवार को उनका गर्भपात हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पति की ओर से की गई मारपीट के कारण ही उनका गर्भपात हुआ। उन्होंने आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed