{"_id":"6a6e28437e84336ffd0cedb7","slug":"youth-creates-a-ruckus-at-bairagarh-check-post-police-arrest-him-chamba-news-c-88-1-cmb1008-191804-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बैरागढ़ चेक पोस्ट पर युवक का हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बैरागढ़ चेक पोस्ट पर युवक का हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 01 Aug 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मियों से बहस, ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
स्थानीय लोगों को भी दी धमकी, बड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
संवाद न्यूज़ एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल की बैरागढ़ चेक पोस्ट पर शुक्रवार शाम को चेकिंग के दौरान एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक पर पुलिस की ड्यूटी में बाधा डालने का भी आरोप है।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब का सेवन कर रखा था। इसके बाद उसे चुराह के तहसीलदार आशीष ठाकुर के समक्ष पेश किया गया। चेतावनी देने के बाद उसे छोड़ दिया गया। आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाना था लेकिन एसडीएम राजेश जरियाल के मिंजर मेले में ड्यूटी पर होने के चलते तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब करीब आठ बजे बैरागढ़ चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मी पांगी की ओर से आने वाले वाहनों की जांच और यात्रियों की एंट्री कर रहे थे। इसी दौरान पांगी से चंबा की ओर आ रही बोलेरो टैक्सी (एचपी-01सी-2501) को जांच के लिए रोका गया। आरोप है कि टैक्सी में सवार लाल चंद निवासी पलनोटी पुलिस कर्मियों से बहस करने लगा। पुलिस ने जब उसे वाहन से उतरकर पहचान पत्र दिखाने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं, टैक्सी चालक और अन्य लोगों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने युवक को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वह झगड़े पर उतारू रहा। उसके पड़ोसी ओम प्रकाश ने समझाने की कोशिश की तो आरोपी ने सड़क से पत्थर उठाकर मारने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बड़ी मुश्किल से काबू किया गया। मामले की सूचना थाना तीसा को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी समझाने के बावजूद आरोपी के शांत नहीं होने तथा शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।