{"_id":"6a70c81b26063e159e0b7a7e","slug":"youth-grazing-sheep-and-goats-dies-after-falling-into-a-gorge-chamba-news-c-88-1-ssml1004-192101-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भेड़-बकरियां चराने गए युवक की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भेड़-बकरियां चराने गए युवक की खाई में गिरने से मौत
Mon, 03 Aug 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह (चंबा)। क्षेत्र में भेड़-बकरियां चराने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसा डांड जीरो पॉइंट के समीप हुआ। विरेंद्र कुमार (36) पुत्र अमर सिंह गांव डांड डाकघर डुगली तहसील चुराह का रहने वाला था।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव की परिजनों को सुपुर्दगी दी।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सोमवार को पूर्व उपप्रधान चोली सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। उन्होंने बताया कि विरेंद्र कुमार रोजाना की तरह सुबह करीब नौ बजे अपनी भेड़-बकरियां चराने के लिए डांड जीरो पॉइंट की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
--