फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth swindled out of 5.7 lakh on the pretext of a dealership.

Chamba News: डीलरशिप के नाम पर युवक से 5.7 लाख ठगे

Sat, 18 Jul 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 Jul 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Youth swindled out of 5.7 lakh on the pretext of a dealership.
एशियन पेंट्स की डीलरशिप देने का ऑफर दे लगाया लाखों का चूना
विज्ञापन

भरमौर की सामरा पंचायत का रहने वाला है पीड़ित, शातिरों ने फोन कर लिया झांसे में
साइबर क्राइम में करवाई जीरो एफआईआर, अब पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी

सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। डीलरशिप के नाम पर जिले के एक युवक से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। एशियन पेंट्स की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र की सामरा पंचायत के 27 वर्षीय युवक से 5 लाख 7 हजार 450 रुपये की ठगी की। काफी समय तक जब न डीलरशिप मिली और न ही कोई उत्पाद या ऑर्डर मिला तो पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू दी है।

सामरा निवासी दीपक कुमार ने शिकायत में कहा कि उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया था। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को एशियन पेंट्स से जुड़ा बताया और डीलरशिप देने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने एडवांस भुगतान के नाम पर 1.25 लाख जमा करवाए। इसके बाद ऑर्डर बुकिंग, प्रोसेसिंग और अन्य औपचारिकताओं का हवाला देकर अलग-अलग बहानों से रकम मांगी गई। शिकायतकर्ता ने आठ अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से 5 लाख 7 हजार 450 रुपये आरोपियों के खातों में भेज दिए। काफी समय बाद भी न डीलरशिप मिली और न ही कोई सामान भेजा गया। इसके बाद युवक को ठगी का एहसास हुआ। साइबर क्राइम पुलिस थाने से जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि डीलरशिप के नाम पर युवक के साथ ऑनलाइन ठगी की शिकायत पहुंची है। पुलिस जांच में जुट गई है। साइबर ठगी करने वाले तरह-तरह के हथकंडे अपना लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। पुलिस विभाग समय-समय पर जागरूकता शिविर के जरिये लोगों को सचेत करता है। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed