फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicle trapped in debris retrieved after 5 hours; traffic halted for 14 hours near Tikkar Gala.

Chamba News: मलबे में फंसा वाहन 5 घंटे बाद निकला, टिक्कर गला के समीप 14 घंटे थमे पहिये

Sat, 18 Jul 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Vehicle trapped in debris retrieved after 5 hours; traffic halted for 14 hours near Tikkar Gala.
चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग पर मलबे की चपेट में आकर फंसा वाहन। जागरूक पाठक
चुवाड़ी भराड़ी मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आया चौपहिया वाहन, सफल रेस्कयू
विज्ञापन

मार्ग बंद होने के चलते फंसे रहे वाहन, लोगों को पेश आईं काफी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग पर भूस्खलन के कारण एक चौपहिया वाहन मलबे की चपेट में आकर फंस गया। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर जान बचाई।

वाहन सड़क के किनारे खाई की ओर खतरनाक स्थिति में फंस गया जिससे उसके गिरने का खतरा बना रहा। शनिवार सुबह लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लगभग पांच घंटे तक चले अभियान में विभाग की दो जेसीबी मशीनों और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर वाहन को निकाला। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। नूरपुर-लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग के टिक्कर गला क्षेत्र में भी भारी मलबा आने से सड़क करीब 14 घंटे तक बंद रही। सड़क बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में चुवाड़ी की ओर जा रहे दो शव वाहन भी फंस गए जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने लगातार मशीनों की सहायता से मलबा हटाने का कार्य जारी रखा। सुबह करीब 10:15 बजे टिक्कर गला मार्ग को छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। इसके बाद जाम में फंसे शव वाहनों सहित अन्य वाहनों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण मार्ग पर लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे थे जिसके चलते सड़क बंद हुई। विभाग की टीम ने युद्धस्तर पर राहत और बहाली का कार्य चलाया। शनिवार सुबह मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed