{"_id":"6a5bb45778e2248ea90888f9","slug":"lahru-tunnuhatti-road-closed-people-spent-the-night-in-buses-and-vehicles-chamba-news-c-88-1-cmb1003-190384-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लाहड़ू-तुन्नुहट्टी सड़क बंद, बसों और वाहनों में कटी लोगों की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लाहड़ू-तुन्नुहट्टी सड़क बंद, बसों और वाहनों में कटी लोगों की रात
Sat, 18 Jul 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग पर आए मलबे के कारण फंसे वाहन। जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात 11 बजे ककीरा के घारी में सड़क के बीचों-बीच आ गिरी थी विशालकाय चट्टान
मार्ग के दोनों ओर लगीं वाहनों की कतारें, विशाल चट्टान को तोड़ने में लग गए साढ़े तीन घंटे
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। लाहड़ू-तुन्नुहट्टी मार्ग पर ककीरा के घारी नामक स्थान पर भूस्खलन से विशालकाय चट्टान सड़क के बीचों-बीच आ गिरी। इसके चलते लाहड़ू-तुनुहट्टी मार्ग शुक्रवार रात लगभग 11 बजे बंद हो गया। सड़क बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई यात्रियों, विशेषकर रात को बसों में सफर कर रहे लोगों को पूरी रात अपनी गाड़ियों और बसों में ही बितानी पड़ी। मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध होने से किसी भी वाहन की आवाजाही संभव नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम और मशीनरी शनिवार सुबह मौके पर पहुंची। सड़क पर गिरी चट्टान और मलबा हटाने के लिए दोनों ओर से दो जेसीबी मशीनें लगाई गईं। चट्टान का आकार इतना बड़ा था कि उसे हटाने में लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लग गया।
लगातार प्रयासों के बाद सुबह करीब 10:30 बजे विशालकाय चट्टान को सड़क से नीचे की ओर हटाया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने शेष मलबा साफ कर मार्ग को छोटे और बड़े सभी वाहनों के लिए खोल दिया। सड़क बहाल होने के बाद रातभर फंसे यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राज कुमार ने बताया कि मार्ग को बहाल कर दिया गया है। भारी-भरकम चट्टान मार्ग पर आ गिरी थी। इसे हटाने में काफी ज्यादा समय लग गया।
विज्ञापन
--