फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Swollen drain halts the pace of life once again.

Chamba News: उफनते नाले ने फिर रोकी जिंदगी की रफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Swollen drain halts the pace of life once again.
मैहला - चढ़ी मार्ग पर उफ़नता नाला को पार करता वाहन चालक : संवाद
मैहला-चढ़ी मार्ग पर बरसाती नाले का जलस्तर बढ़ने से बाल-बाल बचे वाहन
विज्ञापन

लोग बोले- हर साल झेलनी पड़ती हैं दिक्कतें, सालों से उठा रहे पुली की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। एक छोटी सी पुली के अभाव में कई गांवों के लोगों का सफर हर बरसात में खतरे से भरा बन जाता है। मैहला-चढ़ी मार्ग पर स्थित बरसाती नाला बारिश के दिनों में विकराल रूप धारण कर लेता है।
शनिवार को भी सुबह 10 बजे चढ़ी पंचायत में तेज बारिश के बाद नाला उफान पर आ गया और खड्ड पार करते समय कई वाहन चालक बाल-बाल बच गए।
पानी का बहाव इतना तेज था कि बड़ा हादसा भी हो सकता था। ग्रामीण इस स्थान पर पुली बनाने की मांग पिछले करीब दस वर्षों से उठाई जा रही है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि हर साल बरसात में उन्हें इसी खतरे से गुजरना पड़ता है। हल्की बारिश भी नाले के जलस्तर को बढ़ा देती है और कई बार मार्ग पूरी तरह बाधित हो जाता है।
विज्ञापन

देस राज, गुड्डू, भूपत सिंह, बविंद्र सिंह, दलीप सिंह, मुकेश, उमेश कुमार और ज्ञान सिंह ने बताया कि यह मार्ग चढ़ी पंचायत के पखलाड़ा, नाला, टिकरू, रैनी, चलाथरा, बेंगला और सुनधैल सहित कई गांवों को चंबा और मैहला से जोड़ता है। ग्रामीणों के लिए यह केवल रास्ता नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी की लाइफलाइन है। इसी मार्ग से लोग अपने जरूरी कामों, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य कार्यों के लिए आवाजाही करते हैं। बरसात के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ती है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश मरोल ने बताया कि पुली के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed