फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Thanks to the clouds' bounty, the paddy fields have come alive again.

Chamba News: मेघों की मेहर से फिर धड़कने लगे धान के खेत

Sat, 18 Jul 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Thanks to the clouds' bounty, the paddy fields have come alive again.
कामला में बारिश के बाद धान की रोपाई करते किसान : संवाद
सिहुंता और कमला क्षेत्र में परिवार के साथ धान की रोपाई में जुटे किसान
विज्ञापन

बारिश से खेतों में लौटी नमी, कूहलों में भी पानी बढ़ने से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। जिले में हुई बारिश ने खेतों में नई जान डाल दी है। सिहुंता और कामला क्षेत्र में बारिश नहीं होने से धान की रोपाई प्रभावित हो गई थी।
खेतों में नमी खत्म होने और कूहलों में पानी नहीं आने से किसान चिंतित थे क्योंकि धान की रोपाई का उपयुक्त समय तेजी से निकलता जा रहा था। समय पर हुई बारिश ने किसानों की उम्मीदों को फिर से हरा-भरा कर दिया।

बारिश थमते ही गांवों के खेतों में रौनक लौट आई। किसान अपने परिवार के साथ सुबह से ही धान की पौध लेकर खेतों में उतर गए। कहीं महिलाएं पौध रोपती नजर आईं तो कहीं युवा और बुजुर्ग रोपाई में हाथ बंटाते दिखाई दिए। खेतों में फिर से खेती की चहल-पहल शुरू हो गई है और हर कोई समय रहते रोपाई पूरी करने में जुटा है। किसानों में मल्लों राम, कर्म सिंह, अशोक कुमार, दौलत राम, मान सिंह, देस राज ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बारिश की कमी के कारण खेतों में पर्याप्त नमी नहीं थी। किसानों को डर था कि यदि बारिश में और देरी हुई तो धान की फसल पर सीधा असर पड़ेगा। हालांकि, समय पर हुई बारिश ने हालात बदल दिए हैं। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंच गई है और कूहलों में भी पानी आने से रोपाई का कार्य तेजी पकड़ चुका है। प्रकृति ने इस बार ऐन वक्त पर साथ दिया है। यदि आने वाले दिनों में भी मौसम अनुकूल बना रहा तो धान की रोपाई समय पर पूरी हो जाएगी और अच्छी पैदावार की उम्मीद भी बढ़ जाएगी। बारिश ने न केवल सूखे खेतों को तर किया है, बल्कि किसानों के चेहरों पर भी संतोष और उम्मीद की मुस्कान लौटा दी है।
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि धान की रोपाई का समय निकलता जा रहा है किसान जल्द धान की रोपाई कर दें। मौसम भी अनुकूल है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed