फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   121 artists auditioned on the fifth day.

Chamba News: पांचवें दिन 121 कलाकारों ने दिया ऑडिशन

Sat, 18 Jul 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
121 artists auditioned on the fifth day.
मिंजर मेला मंच के प्रस्तुति देने के ​लिए ऑडिशन देती कलाकार। आईपीआर
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जारी ऑडिशन प्रक्रिया के दौरान 121 कलाकारों ने भाग लिया। यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को भरमौर और पांगी उपमंडल के प्रतिभागियों ने भाग लिया। ऑडिशन प्रक्रिया पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में करवाई जा रही है। इसमें जिला भर से कलाकार भाग ले रहे हैं। ऑडिशन प्रक्रिया का आज पांचवां दिन था। इसके तहत नगर परिषद चंबा, उपमंडल चंबा, उप मंडल भटियात व डलहौजी, उपमंडल सलूणी एवं तीसा व उपमंडल भरमौर और पांगी के ऑडिशन पूरे कर लिए गए हैं। अब तक 624 कलाकार ऑडिशन में हिस्सा ले चुके हैं। 20 जुलाई को जिले से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। संवाद

मिंजर मेला मंच के प्रस्तुति देने के लिए ऑडिशन देती कलाकार। आईपीआर

मिंजर मेला मंच के प्रस्तुति देने के लिए ऑडिशन देती कलाकार। आईपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed