सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   100 successful women entrepreneurs honored

Hamirpur (Himachal) News: 100 सफल महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 10 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
100 successful women entrepreneurs honored
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम सामू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

हमीरपुर। जिलेभर में सोमवार को भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दाैरान विभिन्न विभागीय कार्यालयों में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में निजी महाविद्यालय में ऊंची उड़ान नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में क्षेत्र की 100 चयनित सफल महिला उद्यमियों को उनकी उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रयास संस्था के सौजन्य से कार्यक्रम में संस्था की लंबलू इकाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, महासचिव डॉ. तिलक राज शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां और मशीनों के माध्यम से शुरू किए गए कार्यों के अनुभव साझा किए।
इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में भी कार्यकारी खंड विकास अधिकारी नीना सोनी की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर मनोरमा देवी, वीना सहित अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालय बड़सर में एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्राओं के लिए भाषण, कविता पाठ, नारा लेखन, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
वहीं, भाषण प्रतियोगिता में अतिशा प्रथम, नारा लेखन में शैली, पोस्टर मेकिंग में अतिशा प्रथम और कविता पाठ में सानिया प्रथम स्थान पर रहीं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम सामू

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम सामू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed