सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Oxygen cylinders will be filled in Hamirpur and Tauni Devi, external dependence will end.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर और टौणीदेवी में भरे जाएंगे ऑक्सीजन सिलिंडर, बाहरी निर्भरता होगी खत्म

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 10 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और टौणी देवी अस्पताल के पीएसए प्लांट (प्रेशर स्विंग एडसॉप्शन) में बूस्टर पंप लगेगा। बूस्टर पंप लगने से ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल की सुविधा मिलेगी।
Trending Videos

अब ऑक्सीजन सिलिंडर भरने के लिए नादौन और मंडी में नहीं जाना पड़ेगा। दोनों ही स्वास्थ्य संस्थानों ने प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभागों को भेज दिया है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की ओर से प्रपोजल निदेशालय स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। वहीं, टौणी देवी अस्पताल के पीसीए प्लांट में बूस्टर पंप की सुविधा केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टौणी देवी अस्पताल ने इसकी प्रपोजल तैयार कर भेज दी है। मेडिकल कॉलेज में तीन पीएसए प्लांट हैं। इनमें से एक में बूस्टर सुविधा मिलना प्रस्तावित है।अस्पताल में तैयार होने वाली ऑक्सीजन का उपयोग सीधे मरीजों के लिए किया जाता है, लेकिन सिलिंडर भरने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
इसके चलते अस्पताल को ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने के लिए नादौन या मंडी जाना पड़ता है। यहां पर निजी स्तर पर सिलिंडर भरे जाते हैं। इससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त खपत होती है। बूस्टर पंप लगने के बाद पीएसए प्लांट से बनने वाली ऑक्सीजन को सीधे सिलिंडरों में भरा जा सकेगा। इससे अस्पताल की आपातकालीन तैयारियां और अधिक मजबूत होंगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा सकेंगे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और आपातकालीन स्थितियों में अस्पताल अधिक सक्षम तरीके से सेवाएं दे सकेगा। संवाद

मेडिकल कॉलेज में महीने में 500 सिलिंडर होते हैं इस्तेमाल
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में महीने में करीब 500 सिलिंडर इस्तेमाल हो जाते हैं। वहीं, टौणी देवी अस्पताल में महीने में 25 से 30 सिलिंडर प्रयोग होते हैं। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी काफी मात्रा में सिलिंडर प्रयोग होते हैं। मेडिकल कॉलेज और टौणी देवी अस्पताल के पीएसए प्लांट में बूस्टर पंप लगने से अन्य स्वास्थ्य संस्थान यहीं पर सिलिंडर रिफिल करवा सकेंगे।

कोट
मेडिकल कॉलेज में तीन पीएसए प्लांट हैं। इनमें से एक प्लांट में बूस्टर पंप लगाने के लिए निदेशालय स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा है। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
टौणी देवी अस्पताल के पीएसए प्लांट में बूस्टर पंप लगवाया जाना प्रस्तावित है। केंद्र सरकार की ओर से सुविधा दी जानी है। प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। -डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article