सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   14 carts seized for selling food items in Sujanpur during the air show

Hamirpur (Himachal) News: एयर शो के समय सुजानपुर में खाद्य पदार्थ बेचने पर 14 रेहड़ियां जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
14 carts seized for selling food items in Sujanpur during the air show
राष्ट्र स्तरीय होली मेले में दुकानदारों के चालान काटते  नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व अन्य।
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के मुख्यालय में प्रस्तावित एयर शो के दौरान खाद्य पदार्थों की दुकानों को बंद करने के निर्देशों के बावजूद दुकानदारों ने नियमों की अवहेलना कर सामान की बिक्री की।
Trending Videos

नगर परिषद सुजानपुर और पुलिस टीम ने शो के दौरान चौगान में दुकानों का निरीक्षण कर चार दुकानदारों के चालान काटे, जबकि 14 रेहड़ी धारकों की रेहड़ियों को जब्त किया।उपमंडल अधिकारी सुजानपुर विक्स शुक्ला ने होली मेले में खाद्य पदार्थों की दुकानदारी कर रहे कारोबारियों को दो दिवसीय एयर शो के दौरान दोपहर 12 बजे तक अपनी दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए थे, ताकि शो के दौरान चौगान के आसपास पक्षी न मंडराए और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशों को लेकर एक दिन पूर्व लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया, लेकिन इसके बाद भी दुकानदारों ने नियमों को दरकिनार कर मेले में खाद्य पदार्थों की बिक्री जारी रखी। दुकानदार सुबह से ही ग्राहकों को खाद्य पदार्थ बेचते हुए नजर आए। जैसे ही टीम ने मेले का निरीक्षण किया, तो दुकानदार आनन-फानन में सामान को छुपाने लगे। निरीक्षण करने आई टीम ने कार्रवाई करते दुकानदारों के चालान कर सामान भी जब्त किया।
कोट
एयर शो के दौरान चार दुकानदार खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे थे, उनके मौके पर चालान काटे गए हैं। वहीं, खाद्य पदार्थ बेचने वाली 14 रेहड़ियों को जब्त किया गया है। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article