{"_id":"69c440a11fdfafd98507563d","slug":"fire-broke-out-in-a-rented-house-lpg-cylinder-also-exploded-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-188056-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: किराये के मकान में लगी आग, एलपीजी सिलिंडर भी फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: किराये के मकान में लगी आग, एलपीजी सिलिंडर भी फटा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
हथोल पंचायत के साईं गांव में आग लगने के जला हुआ सामान। संवाद
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत हथोल साईं गांव में एक रिहायशी मकान में आग लगने से 3.25 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने से एलपीजी सिलिंडर फट गया।
घटना के दौरान परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई आग की चपेट में नहीं आया है। पीड़ित बलवीर पठानिया ने बताया कि वह ग्वालपत्थर बाजार में चाय की दुकान चलाते हैं। पिछले कुछ वर्षों से साईं गांव में किराये के मकान में रहते हैं। बुधवार शाम पांच बजे के करीब फोन पर घर में आग लगने की सूचना मिली। जैसे ही मौके पर जाकर देखा तो मकान के अंदर रखा सामान और फर्नीचर पूरी तरह से जल गया था।
इस दौरान आग में कमरे के अंदर रखा गैस सिलिंडर भी फट गया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम पांच बजे घर के अंदर से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कमरे से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। परिवार के सदस्य जैसे ही अंदर की ओर गए तो कमरे में आग लगी हुई थी। मकान से धुएं को देखकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया और आग बुझाने में जुट गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
कोट
पटवारी को मौके का निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। -निशांत शर्मा, एसडीएम, नादौन
Trending Videos