सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   700 devotees reached the temple of Jwala Maa on foot.

Hamirpur (Himachal) News: ज्वाला मां के दरबार पैदल पहुंचे 700 श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 30 Mar 2026 07:20 AM IST
विज्ञापन
700 devotees reached the temple of Jwala Maa on foot.
अमर ज्योति जय ज्वाला यात्रा  में श्रद्धालु रंगस में ठहराव के दौरान। संवाद।
विज्ञापन
हमीरपुर से रात दस बजे रवाना हुई यात्रा छह बजे शक्तिपीठ में पहुंचे
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। अमर ज्योति जय ज्वाला पैदल यात्रा में इस बार हमीरपुर शहर के 700 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। रविवार सुबह छह बजे यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वाला के दरबार में शीश नवा पवित्र ज्योति के दर्शन किए। वर्ष 2024 में शुरू हुई इस यात्रा में जिला मुख्यालय के व्यापारियों के साथ बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हुईं।
इस बार यात्रा में रिकाॅर्ड श्रद्धालु शामिल हुए। इस यात्रा के दौरान सलासी, रंगस और भड़ोली में ठहराव हुए। इस दौरान कारोबारियों की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई थी जबकि श्रद्धालुओं की वापसी के लिए तीन निजी बस ऑपरेटर ने निशुल्क सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर, कारोबारी अशोक ठाकुर, जुगल किशोर, विनोद शर्मा, नीरज भाटिया ने कहा कि श्रद्धालुओं में हर साल यात्रा के प्रति रुझान बढ़ रहा है। दस बजे रात को हमीरपुर बाजार के कश्मीरी लाल हांडा चौक से यात्रा शुरू हुई और छह बजे जत्था श्री ज्वाला मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed