{"_id":"69c929d3af23b99c6c0176a6","slug":"the-first-installment-of-rs-5-crore-has-been-released-for-the-construction-of-the-hostel-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-188411-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छात्रावास निर्माण के लिए पांच करोड़ की पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छात्रावास निर्माण के लिए पांच करोड़ की पहली किस्त जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर कॉलेज में बहुमंजिला भवन के कार्य पर खर्च होगा 9.66 करोड़ रुपये का बजट
बीते वर्ष मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय में छात्रावास बनाने की थी घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर में छात्रावास निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है। महाविद्यालय परिसर में अब सामान्य वर्ग की छात्राओं को भी छात्रावास की सुविधा मिल सकेगी। निर्माण कार्य का पूरा जिम्मा बीएसएनएल विभाग के पास होगा। पूरे भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 9.66 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया व अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण करवाया जाएगा।
निर्माण होने से महाविद्यालय में पीजी की शिक्षा ग्रहण कर रही सामान्य वर्ग की छात्राओं को परिसर के भीतर ही छात्रावास की सुविधा मिलेगी। बीते वर्ष 12 मार्च को महाविद्यालय में आयोजित 60वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर 100 लड़कियों के लिए नया छात्रावास बनाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद निर्माण कार्य संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण होने पर 9.66 करोड़ का प्राक्कलन तैयार किया गया है। जिसे निदेशालय से मंजूरी के बाद प्रथम किस्त के तौर पर पांच करोड़ की राशि ट्रेजरी विभाग के खाते में डाल दी गई है, जिसे अब बीएसएनएल के खाते में शिफ्ट कर दिया गया है। महाविद्यालय परिसर में पुराने छात्रावास को गिराकर नए भवन का निर्माण होगा। वर्तमान में हमीरपुर महाविद्यालय में चार हजार से अधिक विद्यार्थी विभिन्न कोर्सों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छात्रावास को लेकर हमेशा विद्यार्थियों में काफी जद्दोजहद रहती। समस्या व मांग को देखते हुए नए छात्रावास का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
कोट
महाविद्यालय में छात्रावास के निर्माण को लेकर पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हुई है। राशि को बीएसएनएल विभाग के खाते में शिफ्ट कर दिया है। निर्माण कार्य से संबंधित औपचारिकताओं को पूर्ण किया जा रहा है। -डॉ. सतीश सोनी, प्राचार्य, हमीरपुर महाविद्यालय
Trending Videos