{"_id":"69dfec2faf8362783b0cb5b8","slug":"abvp-protests-in-hamirpur-demanding-justice-in-student-murder-case-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-190275-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छात्रा हत्या मामले में न्याय की मांग, एबीवीपी ने हमीरपुर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छात्रा हत्या मामले में न्याय की मांग, एबीवीपी ने हमीरपुर में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में गांधी चौक पर प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकाघाट के गोपालपुर में छात्रा की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गांधी चौक हमीरपुर में प्रदर्शन कर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।
एबीवीपी की विभाग प्रमुख नेहा ठाकुर ने कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश के लिए गंभीर चेतावनी है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। संगठन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान एबीवीपी ने विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर भी विरोध जताया। संगठन ने 14 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा फीस में 40 से 60 प्रतिशत वृद्धि को गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों पर आर्थिक बोझ बताते हुए वापस लेने की मांग की।
साथ ही पीजीटी अनुबंध नीति को भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया गया। एबीवीपी ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में कुलपति, एकेडमिक डीन और स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग करते हुए छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की।
वहीं, संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उचित कदम नहीं उठाए, तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X