{"_id":"69a496b52c3ebb6ea600da31","slug":"allocation-of-books-begins-in-government-schools-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-185267-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों में पुस्तकों का आवंटन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों में पुस्तकों का आवंटन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विद्यार्थियों को समय पर पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के हमीरपुर स्थित पुस्तक वितरण केंद्र ने आवंटन शुरू कर दिया गया है।
प्रथम चरण में पहली से पांचवीं कक्षा तक के कुल 9263 विद्यार्थियों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें एक सप्ताह के भीतर पुस्तकें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। पुस्तकों का आवंटन खंडवार किया जा रहा है, जिससे नए सत्र के शुरू होते ही प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबें पढ़ने में सुविधा मिलेगी।
शिक्षा खंड भोरंज को छोड़कर पांच शिक्षा खंडों में हमीरपुर स्थित केंद्र से ही सप्लाई होती है। भोरंज शिक्षा खंड में बोर्ड का एक अलग केंद्र स्थापित है, जहां से संबंधित स्कूलों को पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएंगी। पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की आधारभूत शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से इन्हें पहले चरण में शामिल किया गया है।
इस वर्ष पुस्तक वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। स्कूलवार मांग, प्राप्ति और वितरण का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक स्कूल को निर्धारित संख्या के अनुसार ही पुस्तकें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यदि किसी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में परिवर्तन होता है, तो उसके अनुरूप अतिरिक्त पुस्तकों की मांग करने की व्यवस्था भी रखी गई है।
बाक्स:
पहली
1790
दूसरी
1855
तीसरी
1258
चौथी 2082
पांचवीं
2278
कुल
9263
कोट
पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पुस्तकों का आवंटन शुरू कर दिया है। पांच शिक्षा खंडों में 9263 विद्यार्थियों को पुस्तकें आवंटित की जाएंगी। स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -विनीत शर्मा, प्रभारी, जिला पुस्तक वितरण केंद्र, हमीरपुर
Trending Videos