{"_id":"69a50d8771bb4c713e09c134","slug":"video-sujanpur-holi-punjabi-singer-babbu-maan-dedicated-the-cultural-evening-of-holi-festival-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर होली: पंजाबी गायक बब्बू मान के नाम रही होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर होली: पंजाबी गायक बब्बू मान के नाम रही होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्या
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Mar 2026 09:39 AM IST
Link Copied
चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान और हिमाचल प्रदेश पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के नाम रही। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश के कई स्टार कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। स्टार कलाकारों ने मंच पर पहुंचते ही समां बांध दिया। हार्मनी ऑफ द पाइन्स की टीम 9:30 बजे स्टेज पहुंची। उन्होंने ने मंच पर आते ही सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने रंग बरसे भीगे चुनर रंग बरसे, जय हो, जय हो सहित अन्य गानों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंच पर बुलाकर उनके साथ फोटो के लिए और डांस कर सबका दिल जीता। इसके उपरांत रात 10 बजकर 20 मिनट पर स्टार कलाकार बब्बू मान ने साथ एक से बढ़कर एक गाने पेश कर दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने मैं वेडे बीच लगाया एक नीम दा बूटा मैं पिंगा पाईयां मेनू दे दे जुटा गाने से शुरूआत की इसके बाद जीवों किसी नाग ने ताजी कुंज उतारी, जीवें अंबारा ते पंछी लौण उड़ारी, दास कीदे कीदे नाल मिलवा यार नू टचवुड टचवुड नजर ना लग जे मेरी सरकार नू, सौण दी चड़ी लगी नी सौण दी चड़ी, मित्रां दी छतरी तो उड़ गई अंबरा तो लांदी है उडारियां समेत अन्य कई गाने प्रस्तुत करके दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनके गानों पर विशेषकर, युवाओं ने देर रात तक खूब डांस किया। इससे पहले, मशहूर पहाड़ी गायक ठाकुर दास राठी, हिमाचली स्टार नितिश राजपूत, शिल्पा सरोच, अभिज्ञा बैंड, एनआईटी बैंड और हिमाचली लोक कलाकारों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। शाम होते ही टीहरा के ऐतिहासिक किले से राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के आयोजन स्थल चौगान की ओर आकाशीय लालटेनें उड़ाई गईं, जिससे सुजानपुर का आसमान इन आकाशीय लालटेनों की रोशनी से जगमगा उठा। उत्सव के उदघाटन अवसर पर इस अदभुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।