{"_id":"6a830f39130e202c060598ce","slug":"an-appropriate-formula-should-be-determined-for-fixing-the-minimum-wage-tilakraj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-205061-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम वेतन तय करने के लिए निर्धारित हो उचित फार्मूला : तिलकराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूनतम वेतन तय करने के लिए निर्धारित हो उचित फार्मूला : तिलकराज
Tue, 18 Aug 2026 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों की लंबित मांगों पर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते मजूदर संघ के पदाधिकारी व कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भारतीय मजदूर संघ जिला हमीरपुर ने सोमवार को मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष तिलकराज ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए न्यूनतम वेतन तय करने के लिए उचित फार्मूला निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, मिड-डे मील वर्करों और एनएचएम कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग उठाई।
संघ ने सभी प्रकार के संविदा कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देने, पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करने तथा सभी सरकारी सेवाओं में रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग भी की। इसके अलावा भारतीय श्रम सम्मेलन जल्द आयोजित करने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से सरकार के समक्ष रखी गई। मजदूर वर्ग लंबे समय से इन मांगों को लेकर सरकार से उम्मीद लगाए बैठा है। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।