पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anita from Bhoranj becomes Zila Parishad Chairperson; Gurdeep from Barsar becomes Vice-Chairperson.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज की अनिता बनीं जिला परिषद अध्यक्ष, बड़सर के गुरदीप उपाध्यक्ष

Tue, 07 Jul 2026 01:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
लाइव रिपोर्ट
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह जिले में जिप पर दोबारा भाजपा का कब्जा, निर्विरोध चुनाव के बाद निकाला विजय जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में जिला परिषद की सत्ता पर भाजपा ने लगातार सातवीं बार कब्जा बरकरार रखा। वर्ष 2001 के बाद से भाजपा ही जिप हमीरपुर में काबिज रही है। जीत के सिलसिले एक बार फिर आगे बढ़ाया गया है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के धमरोल वार्ड से निर्वाचित अनिता शर्मा जिला परिषद अध्यक्ष और बड़सर विधानसभा क्षेत्र के करेर वार्ड से निर्वाचित गुरदीप सिंह उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। दोनों के निर्वाचन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद कार्यालय से विजय जुलूस निकाला तथा ढोल-नगाड़ों के बीच जीत का जश्न मनाया।

मय 11:40 बजे : होटल में रणनीति की अंतिम बैठक । पर्यटन निगम के हमीर होटल में भाजपा के जिला परिषद चुनाव प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा, पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक और नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य एकत्र हुए। रणधीर शर्मा ने निर्वाचित सदस्यों से अलग-अलग मुलाकात कर अंतिम रणनीति पर चर्चा की, जबकि अन्य वरिष्ठ नेता सम्मेलन कक्ष में मौजूद रहे।
विज्ञापन

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम एक दिन पहले घुमारवीं में हुई बैठक में तय हो चुके थे। हमीरपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता, विधायक कान्फ्रेंस हॉल में बैठे हैं। यहां पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं की गपशप जारी है। धमरोल वार्ड से जीतीं अनिता और करेर वार्ड से जीते गुरदीप के नाम हर किसी की जुबां पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12:21 बजे : जिला परिषद कार्यालय पहुंचे सदस्य
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राणा, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा और अन्य नेता निर्वाचित सदस्यों के साथ जिला परिषद कार्यालय पहुंचे। इसके बाद सभी सदस्य चुनावी बैठक के लिए सभागार में दाखिल हुए। 19 सदस्यीय जिला परिषद में भाजपा समर्थित 15 सदस्य चुनाव जीतकर आए थे। कांग्रेस के खाते में एक सीट गई, जबकि तीन सीटों पर जीते भाजपा विचारधारा के सदस्यों ने भी पार्टी समर्थन कर दिया।

करीब 1:30 बजे : अनिता और गुरदीप निर्विरोध निर्वाचित
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। एकमात्र नामांकन होने के कारण धमरोल वार्ड की अनिता शर्मा को जिला परिषद अध्यक्ष और करेर वार्ड के गुरदीप सिंह को उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद अनिता शर्मा ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। उन्होंने अपने निर्वाचन के लिए जिला परिषद सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर जिले के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह ने भी सर्वसम्मति से मिले समर्थन के लिए सदस्यों और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। इसके बाद जिला परिषद कार्यालय परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, आतिशबाजी की और विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed