फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teachers staged a protest wearing black badges.

Hamirpur (Himachal) News: शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2026 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Teachers staged a protest wearing black badges.
राजकीय महाविद्यालय भोरंज के शिक्षक काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन करते। स्रोत : जागरूक पाठक
डीपीसी, महंगाई भत्ता सहित कई अन्य मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज/सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज की एचजीसीटीए इकाई ने राज्य इकाई के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि एसोसिएशन की डीपीसी, महंगाई भत्ता सहित कई मांगें लंबित हैं।
सरकार की ओर से इन मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे शिक्षकों में भारी रोष है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि डीपीसीए की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। पात्र अध्यापकों को इसका लाभ दिया जाए। सभी विभागों में विभागीय प्रमोशन नियमित रूप से दी जा रही है। मात्र महाविद्यालय के प्राध्यापक ही ऐसे हैं जो पिछले सात वर्षों से डीपीसी की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने मांग की है कि डीए की बकाया किस्तों के भुगतान जल्द किया जाए। वहीं राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में सोमवार को एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई द्वारा सोमवार को गेट मीटिंग कर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपनी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई के महासचिव प्रो. राजीव ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों ने सरकार से लंबित महंगाई भत्ता (डीए) के शीघ्र भुगतान, कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम एवं डीपीसी की प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने तथा सभी सेवा लाभ नियुक्ति की तिथि से प्रदान करने की मांग की है। इस अवसर पर डॉ. सुमन शर्मा, प्रो. प्रमोज शर्मा, डॉ. सपना राणा, डॉ. दिव्या शर्मा, प्रो. वंदना सूद, प्रो. राजीव ठाकुर, प्रो. अरविंद कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अरविंद पुरी, प्रो. सुरेश शर्मा तथा प्रो. निर्मला देवी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed