पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In some places, there is dirty water, while in others, drains are clogged with garbage.

Hamirpur (Himachal) News: कहीं गंदा पानी तो कहीं कचरे के अटीं हैं नालियां

Tue, 07 Jul 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 07 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
In some places, there is dirty water, while in others, drains are clogged with garbage.
नगर पंचायत बड़सर के तहत मैहरे बाजार में निकासी नाली बंद होने के कारण खड़ा गंदा पानी। संवाद
नगर पंचायत में कर्मचारियों की कमी तो विभाग भी मौन, लोगों को जलभराव की चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैहरे (हमीरपुर)। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और मैहरे बाजार की नालियां गाद, कचरे और झाड़ियों से अटी पड़ी हैं। बारिश के दौरान जलभराव और गंदे पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। विभागों के बीच जिम्मेदारी तय न होने से सफाई कार्य अधर में लटका हुआ है।
मैहरे बाजार की मुख्य सड़क एनएच-503ए के तहत नालियों की सफाई को लेकर स्थिति उलझी हुई नजर आ रही है। एक ओर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नालियों की सफाई की जिम्मेदारी नगर पंचायत के कंधों पर डाल रहा है वहीं नगर पंचायत बड़सर का कहना है कि उसका हाउस अभी गठित नहीं हुआ है और स्टाफ की कमी भी बनी हुई है। दुकानदारों राकेश कुमार, पवन कुमार, चमन लाल, टिंकू कुमार, अरविंद कुमार का कहना है कि बाजार की कई नालियों में घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे पानी की निकासी सही रूप से नहीं होती है। ठहरे हुए गंदे पानी से बदबू उठना शुरू हो गई है। मैहरे बस स्टैंड के पास सड़क के बीचों-बीच हैंडपंप के वेस्ट वाटर की निकासी के लिए बनाई गई नाली भी पूरी तरह जाम हो चुकी है। इसके कारण सड़क पर बने गड्ढों में गंदा पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सफाई नहीं हुई तो बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन


नगर पंचायत में फिलहाल स्टाफ की कमी है। कनिष्ठ अभियंता की नियुक्ति भी दो दिन पहले ही हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता वैभव से भी बात की है। दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मैहरे बाजार की बंद नालियों की सफाई जल्द करवाई जाएगी।-स्वाति डोगरा, एसडीएम, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन


नालियों की सफाई का जिम्मा नगर पंचायत का है। नगर पंचायत के अधिकारियों से फोन के माध्यम से बात हुई है। शीघ्र ही नालियों की सफाई करवा दी जाएगी ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वैभव, कनिष्ठ अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बड़सर।

नगर पंचायत बड़सर के तहत मैहरे बाजार में निकासी नाली बंद होने के कारण खड़ा गंदा पानी। संवाद

नगर पंचायत बड़सर के तहत मैहरे बाजार में निकासी नाली बंद होने के कारण खड़ा गंदा पानी। संवाद

नगर पंचायत बड़सर के तहत मैहरे बाजार में निकासी नाली बंद होने के कारण खड़ा गंदा पानी। संवाद

नगर पंचायत बड़सर के तहत मैहरे बाजार में निकासी नाली बंद होने के कारण खड़ा गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed