{"_id":"6a5bd3d25785a4db650a2ead","slug":"another-arrest-in-the-bhota-chitta-case-to-be-produced-in-court-today-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-201455-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोटा चिट्टा मामले में एक और गिरफ्तारी, आज अदालत में किया जाएगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोटा चिट्टा मामले में एक और गिरफ्तारी, आज अदालत में किया जाएगा पेश
Sun, 19 Jul 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस चौकी भोटा के तहत सौर में 5.30 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों से पूछताछ के बाद एक और युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहित निवासी डुग्घा कलां के रूप में हुई है, जो जल शक्ति विभाग में कार्यरत है।
पुलिस ने उसे उसके घर के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी विवेक कुमार और ललित कुमार, दोनों निवासी जिला मंडी, मोहित को चिट्टे की खेप देने आए थे।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, तीनों के बीच पहले भी नशीले पदार्थों के लेनदेन होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों की जांच की, जिसमें मोहित के खाते में धनराशि के लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस मोहित को रविवार को अदालत में पेश करेगी। वहीं, शनिवार को विवेक और ललित को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने विवेक को सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि ललित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
गौरतलब है कि गत बुधवार सुबह पुलिस ने घुमारवीं से हमीरपुर आ रही एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 5.30 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया था। इस मामले में विवेक कुमार और ललित कुमार को मौके पर गिरफ्तार किया गया था।
एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।