{"_id":"6a5bd3b913cf0408200d3ee9","slug":"demand-for-green-and-red-bangles-rises-during-sawan-markets-bustle-with-activity-again-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-201342-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सावन में हरी-लाल चूड़ियों की बढ़ी मांग, बाजारों में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सावन में हरी-लाल चूड़ियों की बढ़ी मांग, बाजारों में लौटी रौनक
Sun, 19 Jul 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
सतीश सूद, दुकानदार हमीरपुर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सावन का महीना शुरू होते ही हरियाली की छटा के साथ बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। शहर में हरे और लाल रंग की चूड़ियों की खरीदारी को लेकर युवतियों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी साफ नजर आ रही है।
दुकानदारों ने बताया कि सावन में सबसे अधिक मांग कांच की प्लेन हरी चूड़ियों की रहती है। इसके अलावा हरे रंग की डिजाइनर चूड़ियां और लाल-हरे रंग के आकर्षक संयोजन वाली चूड़ियां भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं।
युवतियों और महिलाओं की मांग को देखते हुए दुकानदार विभिन्न डिजाइन और वैरायटी की चूड़ियां मंगवा रहे हैं। सावन में हरी चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है, इसलिए हर वर्ष इस मौसम में इनकी खरीदारी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
दुकानदारों को इस बार भी पूरे सावन अच्छी बिक्री की उम्मीद है। उनका कहना है कि त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के चलते आने वाले दिनों में बाजारों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी, जिससे चूड़ियों के कारोबार में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
--
सावन में हरे और लाल रंग की चूड़ियां की मांग हर साल बढ़ती है। महिलाएं विभिन्न डिजाइन की चूड़ियों की मांग कर रही हैं। -राजेश, दुकानदार हमीरपुर
ग्राहकों की मांग के अनुसार ही चूड़ियां मंगवाई हैं। इस महीने चूड़ियों की मांग अधिक रहती हैं। एक दर्जन चूड़ियां 50 से 200 रुपये तक मिल रही हैं। -अमित, दुकानदार, सुजानपुर
डिजाइनदार हरे और लाल रंग की चूड़ियां मंगवाई हैं। महिलाएं चूड़ियां खरीदने के लिए काफी उत्साहित हैं। रियायती दरों पर चूड़ियां उपलब्ध हैं। -सतीश सूद, दुकानदार हमीरपुर