फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients will no longer have to run from pillar to post for medical and related information.

Hamirpur (Himachal) News: अब मेडिकल एवं संबंधित जानकारी के लिए नहीं भटकेंगे मरीज

Sun, 19 Jul 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 19 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Patients will no longer have to run from pillar to post for medical and related information.
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के बाहर चस्पा पोस्टर। संवाद
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर एवं अस्पताल में मेडिकल और इससे संबंधित जानकारी के लिए मरीजों और उनके परिजनों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए परिसर में सूचना पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन

पोस्टर में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि किसी भी प्रकार की मेडिकल जानकारी, मार्गदर्शन या सहायता के लिए कमरा संख्या 209-बी में संपर्क किया जाए। अब तक सही जानकारी नहीं मिलने के कारण कई बार मरीज और उनके परिजन सीधे चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय पहुंच जाते थे, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल परिसर के विभिन्न स्थानों पर सूचना पोस्टर लगाए हैं। इनमें मेडिकल और संबंधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए निर्धारित कमरा संख्या 209-बी में संपर्क करने का उल्लेख किया गया है, जहां आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्यवस्था से मरीजों और उनके परिजनों को समय पर सही जानकारी मिल सकेगी। साथ ही उनकी अनावश्यक भागदौड़ कम होगी और अस्पताल की सेवाओं का संचालन अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से हो सकेगा।

कोट
मरीजों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज के कई स्थानों पर सूचनात्मक पोस्टर लगाए हैं। इससे मरीजों को समय पर सही जानकारी मिलेगी। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article