{"_id":"6a5bd395bd84df28f2067aef","slug":"bizhri-panchayat-takes-a-major-initiative-against-drug-abuse-anti-chitta-task-force-constituted-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-201422-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नशे के खिलाफ बिझड़ी पंचायत की बड़ी पहल, एंटी चिट्टा टास्क फोर्स गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नशे के खिलाफ बिझड़ी पंचायत की बड़ी पहल, एंटी चिट्टा टास्क फोर्स गठित
Sun, 19 Jul 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी पंचायत की बैठक में लोगों को जानकारी देते पंचायत प्रतिनिधि। स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए बिझड़ी पंचायत ने एंटी चिट्टा टास्क फोर्स का गठन किया है। शनिवार को पंचायत की पहली बैठक में यह सराहनीय कदम उठाया गया।
पंचायत की ओर से गठित टीम को क्षेत्र में चिट्टे के कारोबार और नशे की गतिविधियों पर नजर रखने, पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने और युवाओं को नशे से दूर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंचायत प्रधान ज्योति रानी ने कहा कि अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनभागीदारी, जागरूकता और पुनर्वास को भी प्राथमिकता दी जाएगी। पंचायत प्रत्येक घर से संपर्क कर नशे से जुड़ी सूचनाएं जुटाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें पुलिस के साथ साझा करेगी।
विज्ञापन
टास्क फोर्स में उपप्रधान एवं पूर्व प्रधान संजय शर्मा को पुलिस समन्वय का दायित्व सौंपा गया है। पंचायत सदस्य ईश्वर सिंह ठाकुर और ममता ठाकुर पुनर्वास गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं, महिला मंडलों और युवक मंडलों के प्रतिनिधियों को भी अभियान से जोड़ा गया है, ताकि गांव-गांव से सूचनाएं जुटाकर नशे के खिलाफ सामुदायिक निगरानी को मजबूत किया जा सके।
पंचायत पहले तैयार की गई संदिग्ध लोगों और कथित तस्करों के मोबाइल नंबरों की सूची को भी अपडेट करेगी। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं, योग शिविर, काउंसलिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में विकास कार्यों की निगरानी के लिए अतिरिक्त सेल गठित करने का भी निर्णय लिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी, जब समाज का हर वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
विशेष ग्राम सभा में छलका था पिता का दर्द
बीते वर्ष नशे पर आयोजित विशेष ग्राम सभा में चिट्टे की लत से जूझ रहे युवक के पिता ने बेटे की हालत और उससे परिवार और कारोबार पर पड़े असर की पीड़ा साझा की थी। इसके बाद पंचायत ने नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया था। अब इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
पंचायत ने वार अगेंस्ट ड्रग अभियान में भी निभाई थी भूमिका
जिला पुलिस के वार अगेंस्ट ड्रग अभियान के दौरान पिछले साल बिझड़ी पंचायत ने संदिग्ध लोगों की सूची पुलिस को सौंपी थी। इसके बाद तत्कालीन एसपी भगत सिंह ठाकुर के निर्देशों पर पुलिस ने कई स्थानों पर कार्रवाई की। पंचायत का कहना है कि नई टास्क फोर्स उसी अभियान को और प्रभावी बनाने की दिशा में अगला कदम है। पंचायत उपप्रधान संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस से समन्वय बनाकर तस्करों को जेल में पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।