{"_id":"69cebf5c4bc7e4b302088a17","slug":"baloh-panchayat-was-in-the-headlines-twice-for-elections-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-188896-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो बार चुनाव को लेकर सुर्खियों में रही बलोह पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो बार चुनाव को लेकर सुर्खियों में रही बलोह पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बलोह में लगाया गया ब्राडबैंड। संवाद
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। दो बार चुनाव को लेकर सुर्खियों में रही बलोह ग्राम पंचायत में जल संकट से लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही पंचायत में इंटरनेट की सुविधा के लिए ब्राडबैंड और पेयजल के लिए कुएं में मोटर लगवाई गई है।
2070 की आबादी वाली पंचायत में 2021 में संतोष कुमार को प्रधान पद की जिम्मेदारी मिली थी। चुनाव के बाद 2023 में उनके निधन के पश्चात प्रधान पद रिक्त हो गया। पंचायत में विकास कार्यों को गति देने के लिए नवंबर 2023 में दोबारा चुनाव करवाए गए। चुनाव में सामाजिक कार्यकर्ता लता देवी को 306 मत से जीत मिली।
प्रधान पद का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने पंचायत में रुके हुए विकास कार्यों को गति दी। पंचायत में पांच वार्डों में विकास कार्यों में दो करोड़ रुपये का बजट खर्च करके प्रत्येक वार्ड में मुख्यालय तक संपर्क रास्तों का निर्माण, बलोह प्राथमिक स्कूल और श्मशानघाट के लिए सड़क का निर्माण, वार्डों में सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइटें और बेंच स्थापित किए गए हैं। पंचायत में स्वच्छता और बरसात में हुए नुकसान संबंधी कार्य अभी शेष है, जिनकी आगामी चुनाव में पूर्ण होने की उम्मीद है।
मनरेगा के तहत दो करोड़ खर्च
पंचायत में पांच वर्षों में दो करोड़ रुपये के मनरेगा के तहत खर्च हुए। पंचायत ने करीब 38 हजार कार्य दिवस सृजित किए।
यह हुआ विकास :
पंचायत के पांच वार्डों में ढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से संपर्क रास्तों, डंगे, सड़क, स्ट्रीट लाइटों, सार्वजनिक स्थलों पर बेंच लगाने के साथ लोगों के घरों तक पक्के रास्तों का निर्माण करवाया गया है। पंचायत में प्राचीन कुएं में जल संकट से राहत दिलाने के लिए 80 हजार रुपये की लागत से मोटर लगाई गई। स्कूल के लिए दो लाख रुपये की लागत से रास्ते का निर्माण किया गया। पंचायत में इंटरनेट की सुविधा के लिए ब्राडबैंड लगाया गया। गुग्गा मंदिर जाने के लिए दो लाख रुपये की लागत से संपर्क रास्ते का निर्माण कार्य करवाया गया है।
यह कार्य अभी अधूरे
खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत।
गांवों के आंतरिक भागों तक सड़क रास्तों का निर्माण
पंचायत में पार्क और ओपन जिम का निर्माण।
ये कार्य हुए पूरे
वार्ड नंबर चार में प्राचीन कुएं में मोटर लगाना।
पंचायत में इंटरनेट सुविधा के लिए ब्राडबैंड लगाया।
पांच वार्डों में 40 स्ट्रीट लाइटें और बेंच किए स्थापित।
इस बार ग्रामीणों की मुख्य मांगें
गुग्गा मंदिर तक दोनों ओर पक्के रास्ते का निर्माण।
पंचायत के एक वार्ड में बच्चों के लिए पार्क का निर्माण करना।
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रत्येक वार्ड में ओपन जिम का निर्माण करवाना।
क्या कहते हैं पूर्व पंचायत प्रतिनिधि
मुझे केवल दो साल ही कार्य करने का मौका मिला है। इस दौरान आचार संहिता का भी सामना करना पड़ा। मैंने विकासात्मक कार्यों को करवाने का पूरा प्रयास किया है। अगर मुझे दोबारा मौका मिलता है, तो विकासात्मक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। चिट्टे के खिलाफ काम करना प्रमुखता है। अधूरे विकासात्मक कार्यों को पूरा करना ही प्राथमिकता रहेगी। -लता देवी, पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत बलोह
पांच वर्षों में पंचायत में विकासात्मक कार्य करवाए गए हैं। एक बार प्रधान और तीन बार उपप्रधान रह चुका हूं। लोगों को सड़क सुविधा मिल सके, उसके लिए प्रयास किए गए हैं। पंचायत में स्ट्रीट लाइटों की सुविधा प्रदान की जाएगी। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने के प्रयास किए जाएंगे। लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। -गजराज सिंह, पूर्व उपप्रधान, ग्राम पंचायत बलोह
Trending Videos