सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Due to lack of cleaning of drains, the situation in the city worsens due to dirt and foul smell.

Hamirpur (Himachal) News: नालियों की सफाई न होने से शहर में गंदगी और बदबू से हालात बदतर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 07 Apr 2026 05:47 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of cleaning of drains, the situation in the city worsens due to dirt and foul smell.
नगर निगम हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर चार में निकासी नाली के बंद होने के कारण जमा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
Trending Videos

पाइपों के जाल से बाधित हो रही सफाई, बारिश में सड़कों पर बहता है गंदा पानी
सफाई व्यवस्था ठप, दुकानदार खुद झाड़ू उठाकर सफाई करने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर निगम क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों की नियमित सफाई न होने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के कई हिस्सों में नालियां कूड़े और मिट्टी से अटी पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी जमा होकर बदबू फैला रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।
मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में नालियों की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। इसके चलते गंदा पानी एक जगह जमा हो रहा है और आसपास अस्वच्छता का माहौल बना हुआ है। वार्ड नंबर नौ में नाली निर्माण के बावजूद जल शक्ति विभाग द्वारा बिछाई गई पानी की पाइपों का जाल सफाई कार्य में बड़ी बाधा बन रहा है। ऐसे में सफाई कर्मचारी चाहकर भी ठीक से सफाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वार्ड नंबर चार में भी स्थिति खराब बनी हुई है। यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ चुकी है और दुकानदार खुद झाड़ू उठाकर सफाई करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हालात और बिगड़ जाते हैं, जब गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत होती है।

निकासी नालियों की सफाई न होने के कारण बारिश के दौरान परेशानी होती है। गंदा पानी सड़कों पर बहता है। इस कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। - नेलसन कुमार, दुकानदार, हमीरपुर

निकासी नालियां बंद होने के कारण सीवरेज की गंदगी भी नालियों में बहती है। बारिश के दौरान हमें खुद नालियों की सफाई करनी पड़ती है। - साहिल सोनी, दुकानदार, हमीरपुर

कई स्थानों पर खुली निकासी नालियां बनाई हैं, लेकिन उनकी दुकान के सामने निकासी नाली केवल नाममात्र है। इसमें जल शक्ति विभाग ने पानी के पाइप डाले हैं। अगर सफाई कर्मचारी सफाई करना चाहे तो कैसे करे। अमरनाथ, दुकानदार, हमीरपुर

नगर निगम हमीरपुर के अधिकारियों से आग्रह है कि वे सफाई कर्मचारियों को बंद पड़ी निकासी नालियों की सफाई करने के निर्देश जारी करे । स्वयं भी निरीक्षण करे ताकि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाया जा सके। - राजेश कुमार, दुकानदार हमीरपुर

सफाई कर्मचारी समय-समय पर निकासी नालियों की सफाई करते हैं। अगर कहीं पर निकासी नालियां बंद पड़ी हैं तो सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। -राम प्रसाद शर्मा, आयुक्त नगर निगम हमीरपुर

नगर निगम हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर चार में निकासी नाली के बंद होने के कारण जमा गंदा पानी। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर चार में निकासी नाली के बंद होने के कारण जमा गंदा पानी। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर चार में निकासी नाली के बंद होने के कारण जमा गंदा पानी। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर चार में निकासी नाली के बंद होने के कारण जमा गंदा पानी। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर चार में निकासी नाली के बंद होने के कारण जमा गंदा पानी। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर चार में निकासी नाली के बंद होने के कारण जमा गंदा पानी। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर चार में निकासी नाली के बंद होने के कारण जमा गंदा पानी। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर चार में निकासी नाली के बंद होने के कारण जमा गंदा पानी। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर चार में निकासी नाली के बंद होने के कारण जमा गंदा पानी। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर चार में निकासी नाली के बंद होने के कारण जमा गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed