सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bassi-Tatahar road work is incomplete, two-wheeler riders are slipping

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी–तताहर सड़क का काम अधूरा, फिसल रहे दोपहिया वाहन चालक

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 31 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bassi-Tatahar road work is incomplete, two-wheeler riders are slipping
बस्सी से तताहर सड़क पर कीचड़ और फिसलन से वाहन चलाना मुश्किल। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोंरज के अंतर्गत बस्सी से तताहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क के अधूरे कार्य से राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों का गुजरना मुश्किल हो गया है।
Trending Videos

वहीं, दोपहिया वाहन चालक आए दिन यहां पर फिसलकर घायल हो रहे हैं। दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पेवर्स ब्लॉक के नाम पर 20 से अधिक स्थानों पर हल्की खोदाई की गई है। यहां पर पेवर्स ब्लॉक तो नहीं लगे, लेकिन अब यह लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफडीआर तकनीक से बन रही करीब 11 किलोमीटर सड़क पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। डेढ़ महीने से कार्य रुका है। पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। लोगों को उम्मीद थी कि बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। यह उम्मीद फिलहाल धूमिल प्रतीत हो रही है।

सड़क की हालत दिन-व-दिन बदतर होती जा रही है। अधूरे कार्य के कारण कई स्थानों पर वाहन चलाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। विशेष रूप से कक्कड़ क्षेत्र में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। यहां पर कीचड़ और फिसलन बढ़ने से दोपहिया वाहन चालक बार-बार फिसल रहे हैं।
स्थानीय लोगों में सुरेश कुमार, मस्त राम, अमर चंद, चमन लाल, जोगिंदर सिंह, हुक्म चंद, राजकुमार, कश्मीर सिंह और प्रेम चंद ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क की सुध लेने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

---
यह सड़क वाहन चलाने के लिए लायक नहीं है। यहां पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। -जगत राम, निवासी कक्कड़
दो दिन पहले मैं यहां पर फिसला था। लोक निर्माण विभाग को तुरंत यहां पर पेवर्स ब्लॉक लगाने का काम शुरू करना चाहिए। ये गड्ढे काफी खतरनाक हैं। -विनोद शर्मा, निवासी भरेड़ी

यदि पेवर्स ब्लॉक समय पर नहीं लगाने थे तो खोदाई क्यों की? यह यह खोदाई मुसीबत बन चुकी है। अधूरे कार्य ने यहां से गुजरना मुश्किल कर दिया है। -नवल रांगड़ा, निवासी बस्सी

व्यापारी होने के कारण सामान लाना पड़ता है। इस सड़क पर गाड़ी चलाना भी जोखिम भरा हो गया है। शीघ्र कार्य करवाना विभाग की जिम्मेदारी है। -मनोज शर्मा, निवासी बडैहर

कोट

पहले नालियों का कार्य पूरा किया जा रहा है। दो सप्ताह के भीतर पेवर्स ब्लॉक लगाने का सारा सामान मौके पर पहुंच जाएगा। इसके बाद सड़क पर पेवर्स ब्लॉक लगाए जाएंगे। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भोरंज

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed