{"_id":"6a53ea31c33459b8b1026588","slug":"bound-by-the-sacred-vows-of-marriage-in-the-morning-the-relationship-ended-by-evening-hamirpur-hp-news-c-399-1-sml1038-496101-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुबह बंधे सात फेरों के बंधन में, शाम को हो गया अलगाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुबह बंधे सात फेरों के बंधन में, शाम को हो गया अलगाव
Mon, 13 Jul 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह बंधे सात फेरों के बंधन में, शाम को हो गया अलगाव
अंबोटा में अनोखा मामला: विवाह के कुछ घंटे बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार, पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। उपमंडल के अंबोटा गांव में विवाह से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। जिस रिश्ते की शुरुआत सुबह हिंदू रीति-रिवाजों, मंत्रोच्चारण और सात फेरों के साथ हुई थी, वह कुछ ही घंटों बाद समाप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार युवक और युवती का विवाह बगलामुखी मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ हुआ। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद जब दुल्हन को विदा कर ससुराल ले जाने की तैयारी शुरू हुई तो उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई, लेकिन स्थिति स्पष्ट न होने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया।
पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।
दोनों पक्षों ने मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि यदि विवाह के तुरंत बाद ही दोनों पक्षों में सहमति और विश्वास की स्थिति नहीं बन पा रही है तो भविष्य में वैवाहिक जीवन को आगे बढ़ाना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को आगे न बढ़ाने का फैसला लिया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और मामला बिना किसी विवाद या कानूनी कार्रवाई के शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।
हालांकि, विवाह के तुरंत बाद दुल्हन द्वारा ससुराल जाने से इनकार करने के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों पक्षों ने भी इस मामले को निजी बताते हुए कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया।
वहीं, विवाह के कुछ घंटे बाद ही रिश्ते के समाप्त होने का यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस अनोखे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।