सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bus gear problem, reached Sujanpur late

Hamirpur (Himachal) News: बस के गियर में आई दिक्कत, देरी से पहुंची सुजानपुर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Apr 2026 04:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बस की रफ्तार कम होने से यात्रियों को हुई असुविधा
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सरकारी बसें खराब होने का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रात को हमीरपुर बस अड्डा से सुजानपुर जा रही बस के गियर में दिक्कत आ गई। इसके चलते बस सुजानपुर देरी से पहुंची।
रात को करीब 8:20 मिनट पर रवाना होने वाली बस में रास्ते में तीसरा गियर नहीं लग पा रहा था, जिसके चलते बस को धीमी गति से चलाना पड़ा। इस तकनीकी समस्या के कारण बस निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से सुजानपुर पहुंची। बस की रफ्तार कम होने से यात्रियों को सफर के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई यात्रियों ने देरी पर नाराजगी भी जताई। बस रात को करीब 9:00 बजे सुजानपुर पहुंच जाती है लेकिन रविवार को बस करीब 9:30 सुजानपुर पहुंची। सुजानपुर से पालमपुर सहित अन्य क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि बसों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करना चाहिए। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसा है तो इस बारे पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed